मई महीने की शुरुआत होगी लू के साथ

News Jungal Desk Kanpur : उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। गुरुवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी, आगरा और कानपुर में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने 3 मई से प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, मई महीने की शुरुआत लू के साथ ही होगी।

प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म
मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में गुरुवार को प्रयागराज में सबसे ज्यादा करीब 46 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद कानपुर में रिकॉर्ड 45.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। आगरा और झांसी में भी तापमान 45.5 डिग्री के ऊपर ही दर्ज किया गया।

अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी
सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि यूपी में एक बार फिर लू चलेगी। अगले चार से पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। आज यानी शुक्रवार को भी धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे मौजूदा गर्मी की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ये भी देखे : GSVM : अच्छी तरह से खा-पी रहे बच्चों में कुपोषण का खतरा पड़ेगा मालूम

लखनऊ में लू चलेगी
गुरुवार को लखनऊ का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ का तापमान और बढ़ेगा। लू का असर दिखाई देने लगा है। लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

मेरठ में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा
वहीं मेरठ में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। साथ ही यह अप्रैल का अब तक का सबसे उच्चतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2017 में 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की बात कही है। आसपास के जिलों में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है।

अलीगढ़ में दो दिन से अधिकतम तापमान 44 डिग्री बना हुआ है

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में दो दिन से अधिकतम तापमान 44 डिग्री हो जाता है। गर्म हवाएं सुबह से ही चल रहीं हैं। दोपहर में गर्म हवाएं और अधिक तेजी से चलेंगी। मौसम के जानकारों के अनुसार अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार कर जाने की उम्‍मीद है। फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

यूपी में कल 5 सबसे गर्म शहर

जिलातापमान (डिग्री सेल्सियस)
प्रयागराज45.9
कानपुर45.8
आगरा45.6
झांसी45.5
वाराणसी44.5



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *