Tata Punch EV 2024: 421Km रेंज और किफायती कीमत, और क्या चाहियें जनाब!

0
tata punch ev 2024 details

Tata Punch EV 2024: Tata मोटर भारत की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली ब्रांड है जिनके पास हैचबैक, सेडान से लेकर SUV तक सभी सेगमेंट इलेक्ट्रिक में मौजूद हैं। टाटा ने कुछ समय पहले अपनी बिलकुल नई माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया जिसका नाम है Punch EV।

टाटा पंच ईवी 2024 न्यूज़

इस गाडी में आपको मिलते हैं दो बैटरी ऑप्शन व हाई-परफॉरमेंस मोटर। पंच ईवी (Punch EV new model 2024) के लॉन्च के बाद लोगों ने इस गाड़ी को काफी पसंद किया व इसकी बढ़िया सेल देखने को मिली। कम कीमत में प्रीमियम फीचर व हाई परफॉरमेंस होने के कारण आज पंच ईवी एक पसंदीदा गाड़ी बन चुकी है।

tata punch ev 2024 front view

Tata Punch EV पर जनवरी 2024 में लॉन्च से पहली बार 50,000 रुपये तक के बेनिफिट्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं | हालाँकि, कंपनी Tata Punch EV के Empowered +S LR ACFC पर इस डिस्‍काउंट (Tata Punch EV 2024 discounts) को ऑफर कर रही है। हालाँकि, आपको बता दें कि डिस्काउंट शहर-दर-शहर अलग-अलग होती है और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर होती है | ऐसे में अपने एरिया में ऑफर पर सटीक छूट और बेनिफिट्स के लिए अपने स्थानीय डीलर से संपर्क करें |

Tata Punch EV 2024 Performance In Hindi

यह एक फैंसी इलेक्ट्रिक कार है जो दो अलग-अलग बैटरी विकल्पों के साथ आती है – एक छोटी और एक बड़ी। बड़ी बैटरी कार को एक बार चार्ज करने पर 315 किलोमीटर या 421 किलोमीटर (Punch EV 2024 range) तक चल सकती है। इसमें एक मजबूत मोटर भी है जो इसे 120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेजी से चला सकती है।

tata punch ev 2024 looks

ये एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस है इस प्रकार की इलेक्ट्रिक SUV के लिए। टाटा मोटर इसके साथ आपको एक फास्ट चार्जर देती है जो गाड़ी को मात्र 5 से 7 घंटों (Punch EV charging time) में पूरा चार्ज कर देती है। Punch EV 50kW तक का DC फास्ट चार्जर सपोर्ट करती है जिसके साथ ये 10% से 80% तक चार्ज मात्र 56 मिनट में हो जाती है।

Tata Punch EV 2024 Specifications

चार्जिंग टाइम5h 7.2 kw (10-100%)
बैटरी कैपेसिटी35 kWh
मैक्सिमम पावर120.69bhp
अधिकतम टॉर्क190nm
सीटिंग कैपेसिटी5
रेंज421 km
बूट स्पेस366 litres
बॉडी टाइपएसयूवी
ग्राउंड क्लीयरेंस अनलेडन190 (मिलीमीटर)

Tata Punch EV 2024 Features

Tata Punch EV 2024 में आपको मिलते हैं शानदार फीचर व हाई-एन्ड टेक्नोलॉजी जो इसको एक प्रीमियम व्हीकल बनाते हैं। इस गाड़ी में आपको मिलती हैं डिजिटल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, एलाय व्हील और LED लाइट |

टाटा पंच ईवी स्पेसिफिकेशंस

इसके अतिरिक्त (Punch EV other features) इसमें ABS ब्रेक EBD के साथ, हिल होल्ड, एयर बैग, पार्किंग सेंसर व कैमरा, फास्ट चार्जर जैसे और भी बहुत सें एडवांस टेक फ़ीचर्स मिलते हैं। ये एक लक्ज़री व स्मार्ट इलेक्ट्रिक गाड़ी है जो आपके रोजाना के कामों में काफी बढ़िया रहने वाली है।

टाटा पंच ईवी प्राइस

Tata Punch EV एक शानदार इलेक्ट्रिक कार है जो शहर व लम्बे रास्तों में काफी बढ़िया अनुभव देती है। ये गाडी 19 वैरिएंट में उपलब्ध है। इस गाडी के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत (Tata punch ev on road price) है ₹12.53 लाख रुपए जो जाती है ₹17.70 लाख रुपए तक इसके टॉप मॉडल के लिए।

tata punch ev 2024 price

आप इस गाडी के बेस मॉडल को मात्र ₹3 लाख रुपए की डाउन पेमेंट (Punch EV down payment) भर कर खरीद सकते हैं जिसके बाद आपको केवल ₹15,827 रुपए की किस्त भरनी होगी अगले 7 साल तक। ये एक काफी बढ़िया डील है इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए।

इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी और ख़बरों को जानने के लिए जुड़े रहिये न्यूज़ जंगल के साथ |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *