UP के पीलीभीत में उल्का पिंड गिरने का दावा, इलाके में लोगो के बीच दहशत का माहौल

UP के पीलीभीत जिले में आसमान से गिरे एक पत्थर कि वजह से लोगो के बीच दहशत का माहौल है। पूरे इलाके में पत्थर को लेकर चर्चा हो रही है। इसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

UP के पीलीभीत जिले में आसमान से गिरे एक पत्थर कि वजह से लोगो के बीच दहशत का माहौल है। पूरे इलाके में पत्थर को लेकर चर्चा हो रही है। इसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस पत्थर का आकर काफी बड़ा है। आसमान से गिरने के बाद काफी देर बाद तक पत्थर इसे छूने पर गरम महसूस किया जा रहा था। वही इस पत्थर को लेकर लोगों का दावा है कि यह एक उल्का पिंड है।

आपको बता दे कि ये मामला पीलीभीत शहर के इनायतगंज मोहल्ला का है। यहां रहने वाले सुनील गुप्ता के घर पर रात करीब 1 बजे आसमान से तेज धमाके के साथ इस बड़े आकार का पत्थर गिरने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आसमान से गिरी इस वस्तु की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे मोहल्ले वासियों को धमाका सुनाई दिया। आसमान से गिरा यह पिंड 7 घंटे बाद भी गर्म था। वही इसके गिरने से घर की दीवार भी चटकने के साथ लोहे की चादर भी टेड़ी हो गई।

दुर्लभ होते हैं उल्का पिंड
आकाश में कभी-कभी एक ओर से दूसरी ओर अत्यंत वेग से जाते हुए और पृथ्वी पर गिरते हुए जो पिंड दिखाई देते हैं, उन्हें उल्का तथा साधारण भाषा में टूटते हुए तारे कहते हैं। वही उल्काओं का जो अंश वायुमंडल में जलने से बचकर पृथ्वी तक पहुंचता है उसे उल्का पिंड कहते हैं। हर रोज रात को उल्काएं अनगिनत संख्या में देखी जा सकती हैं, लेकिन पृथ्वी पर गिरने वाले पिंडों की संख्या काफी कम होती है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाये तो इनका महत्व काफी अधिक है, क्योंकि यह अति दुर्लभ होते हैं।

क्या कहा मकान मालिक ने
इस मामले पर मकान में रहने वाले सुनील गुप्ता ने कहा कि वह और उनकी पत्नी सोमवार की रात सो रहे थे, तभी लगभग 1 बजे एक बहुत बड़ा पत्थर, घर के आंगन में आकर गिरा। हम लोग दहशत में आ गए। पत्थर को हाथ लगाए तो वह जल रहा था। भारी पत्थर होने के कारण हम उस पत्थर को उठा भी ना सके। जिसके बाद इसके बारे में मोहल्ले वालों को बताया। घटना के बारे में जानने के बाद मोहल्ले के लोग भी दहशत में हैं।

यह भी पड़े: Board of Control for Cricket in India का बड़ा एलान, अब पुरुष और महिला क्रिकेट टीम को मिलेगी बराबर फीस….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *