इस साल धनतेरस पर इन चीजों को खरीदे, आर्थिक तंगी होगी दूर…

0

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर कुछ वस्तुओं को घर पर खरीदकर लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन वस्‍तुओं को धनतेरस के दिन घर लाने से मां लक्ष्‍मी और धन के देवता कुबेर जी प्रसन्‍न होते हैं।

न्यूज जंगल डेस्क— वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। साथ ही इस साल धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग बन रहा है। वहीं शास्त्रों में धनतेरस पर कुछ वस्तुओं की खरीदारी करना बेहद शुभ बताया गया है। मान्यता है इन वस्तुओं को घर पर लाने से मांं लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की असीम कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस दिन किन वस्तुओं को लाना शुभ माना जाता है…

जानिए खरीदारी का विशेष मुहूर्त…

पंचांग के मुताबिक इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस समय आप लोग खरीदारी कर सकते हैं। इन वस्तुओं को लाएं खरीदकर…

पान के पत्ते लाना माना जाता है शुभ आपको बताते चलें कि

शास्त्रों में धनतरेस पर पान के पत्ते लाना बेहद शुभ बताया गया है। क्योंकि पान के पत्ते मांं लक्ष्मी को विशेष प्रिय हैं। इसलिए धनतेरस पर पान के 5 पत्ते लाएं और मां लक्ष्मी को अर्पित करें। दरअसल बता दें कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहने की मान्यता है।

लाएं साबुत धनिया..

धनतेरस पर लगभग 20 ग्राम साबुत धनिया जरूर खरीदकर लाएं और मां लक्ष्मी- कुबेर भगवान को थोड़ा सा धनिया अर्पित करें। उसमें से थोड़ा धनिया अपने धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग खुल सकते हैं। साथ ही धन- ऐश्वर्य में बढ़ोतरी हो सकती है।

खरीदकर लाएं लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति..

धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति बाजार से खरीदकर लाएं। मूर्ति लाते समय यह ध्यान रखें कि मूर्ति खंडित न हो। साथ ही मूर्ति मुस्कराती हुईं होनी चाहिए दरअसल बता दें कि और गणेश जी की मूर्ति ऐसी लें, जिसमें उनकी सूंड बाई ओर मुड़ी हुई हो। ऐसी मूर्ति लाने से भगवान गणेश की कृपा सदा आप पर बनी रह सकती है

लक्ष्मी चरण लाएं खरीदकर…

बता दें कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में बाजार से 2 जोड़ी लक्ष्मी चरण खरीदकर लाने चाहिए। एक चरण मुख्‍य द्वार पर अंदर की तरफ आते हुए लगाने चाहिए और दूसरे चरण पूजा के स्‍थान में अंदर आते हुए लगाने चाहिए। साथ ही चरण लगाने से पहले उनकी आरती जरूर कर लें। चरण लगाना धन आगमन का सूचक माना जाता है !

यह भी पढ़े:–आखिर क्या रिश्ता है लक्ष्मी-गणेश का, दिवाली पर एक साथ क्यों पूजे जाते है…..

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed