MP Election 2023: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने भाजपा सरकार से मांगा जवाब, बोली ये बातें…

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस भाजपा सरकार पर अपना हमला देश करती जा रही है कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आज भी पत्रकार वार्ता कर बढ़ते महिला अपराधों पर घेरा।

News jungal desk: मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ये कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक का। रागिनी ने आज भोपाल में पीसीसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एमपी की भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ रहा हैं दूसरी तरफ यह सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी सुबह 11 बजे इंदौर पहुचेंगे। यहां से वे शाजापुर जाएंगे। जिसके बाद 11.30 बजे शाजापुर के कालापीपल में आमसभा को संबोधित करेंगे। 

इन मुद्दो पर करेंगे चर्चा
रागिनी नायक ने बताया कि राहुल गांधी प्रदेश सरकार के सामने कई मुद्दे उठायेंगे। चाहे मंदसौर किसान गोली कांड हो या फिर एमपी में बढ़ती बेरोजगारी। इसके साथ ही राहुल गांधी प्रदेश में हुए यूनिफार्म घोटाला, पटवारी घोटाला, व्यापम घोटाला, महिला अत्याचार समेत कई मामलों पर सरकार को घेरेंगे। जिसका जवाब अब सरकार को देना होगा। अब बीजेपी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 

महिलाओं पर अत्याचार के मामलो में लगातार हो रहा इजाफा
नायक ने आगे कहा कि उज्जैन कांड के बाद एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उज्जैन के बाद अब कटनी में आदिवासी युवती की लाश मिली। बताया जा रहा है कि युवती का बलात्कार कर हत्या की गई है। तीन दिन पहले घर से निकली थी युवती वापस घर नहीं पहुंची। कुछ दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी, उसकी शादी होने वाली थी। आदिवासियों और महिलाओं का जीवन एमपी में अंधेरे में है। महिलाओं को  अब सड़कों पर निकलने में डर लगता है। कांग्रेस महिलाओं की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी। 

टिकट संख्या
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिला भागीदारी से जुड़े सवाल पर रागिनी नायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में महिलाओं की भागेदारी बढ़ेगी। कैबिनेट में मंत्री पद के साथ टिकट में भी महिलाओं की भागेदारी अच्छे अनुपात में होगी।

Read also: लखनऊ में निर्माणाधीन हाउसिंग सोसाइटी का एक हिस्सा अचानक गिरा, 2 मजदूरों की गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *