न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर गंगा में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार देर रात तक जलस्तर खतरे के निशान को भी पार कर गया। इसको देखते हुए डीएम विशाख जी ने गंगा में नाव चलाने पर रोक लगा दी है। वहीं कटरी, चैनपुरवा गांव में पानी भरना शुरू हो गया। इसको देखते प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। डीएम ने गंगा बैराज, बिठूर ब्रह्मावर्त घाट का निरीक्षण किया।
बाढ़ चौकियां बनाई गई
गंगा किनारे बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम ने 13 बाढ़ चौकियों को बनाने के निर्देश दिए। सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। जिस भी गांव में पानी भरने की आशंका है, वहां के लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है। खाद्य सामग्री आदि की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए गए। वहीं देर रात गांव वालों की रात जागते हुए बीती।
ये भी देखे: कुत्ते की हत्या पर थाने में किया जमकर हंगामा
जागते हुए काटी रात
गंगा के साथ ही पांडु नदी किनारे भी पानी भरना शुरू मंगलवार दिन में ही शुरू हो गया था। वहीं बर्रा-8 कच्ची बस्ती, गोपालपुरम, पनका गांव के लोग पानी के जलस्तर को देखते हुए काटी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार रात के बाद पानी का जलस्तर गिरना शुरू होगा।