जानें किन मंत्रियों को मिल सकती है केबिनेट में जगह

न्यूज़ जंगल नेटवर्क, कानपुर ; सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के वादों पर खरा उतरकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के लोगों के दिलों में इस कदर पैठ बनाई है की एक बार फिर से भाजपा सरकार का प्रदेश में बनना तय हो चूका है। कानपुर शहर से भी 10 सीटों में से भाजपा ने 7 सीटें अपने नाम कर ली है। महाराजपुर, कल्याणपुर, किदवई नगर, बिठूर, घाटमपुर, बिल्हौर और गोविंद नगर में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। पिछली बार कानपुर शहर से योगी के कैबिनेट में दो लोगों को ही जगह दी गई थी। इनमें महाराजपुर से सतीश महाना को औद्योगिक विकास मंत्री बनाया गया था और कल्याणपुर से नीलिमा कटियार को उच्च शिक्षा और विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री बनाया गया था। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बार भी इन्हीं दोनों लोगों का नाम एक बार फिर से योगी की कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा शहर से एक और चेहरे को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

कितने पढ़े है दोनों विधायक…
61 साल के सतीश महाना ने अपनी पढ़ाई कानपुर शहर के ही स्कूलों से की है। उन्होंने बीएससी में ग्रेजुएशन की डिग्री क्राइस्टचर्च कॉलेज कानपुर से हासिल की है। अभी तक योगी कैबिनेट में सतीश महाना को औद्योगिक विकास मंत्री पोर्टफोलियो दिया गया था। वहीं 48 साल की नीलिमा कटियार ने भी कानपुर यूनिवर्सिटी से बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। उनको उच्च शिक्षा और विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री का पद दिया गया था।

इस बार कौन से पद मिल सकता है…
राजनीतिक जानकारों की मानें तो जिन पदों पर यह दोनों विधायक चुनाव से पहले विराजमान थे उन्हें वही पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।

येये भी पढें;यूपी के रुझानों में BJP की जीत के बाद मनोज तिवारी ने इस अंदाज में गाया गाना .

कद्दावर भाजपा चेहरा…
शहर से 7 सीटों पर जीत दर्ज करने वाले भाजपा के प्रत्याशियों में से सबसे कद्दावर चेहरा सतीश महाना को माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो अन्य सीटों पर जीत दर्ज करने वालों में से कैबिनेट में इस बार सुरेंद्र मैथानी को भी जगह दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *