Gratuity: जाने कितने साल नौकरी करने के बाद मिलती है ग्रेच्‍युटी, जल्‍दी नौकरी छोड़ने का क्‍या है नुकसान

ग्रेच्युटी, जिसे कंपनी के प्रति निष्ठा और समर्पण को सम्मानित करने के रूप में देखा जाता है। लेकिन इसे कब दिया जाता है इसे लेकर लोगों के मन में थोड़ी गलत धारणा है। वह ऐसा मानते हैं कि 5 साल पूरे होने के बाद ही उन्हें ग्रेच्युटी मिलेगी। जो पूरी….

Business Desk: ग्रेच्युटी, जिसे कंपनी के प्रति निष्ठा और समर्पण को सम्मानित करने के रूप में देखा जाता है। लेकिन इसे कब दिया जाता है इसे लेकर लोगों के मन में थोड़ी गलत धारणा है। वह ऐसा मानते हैं कि 5 साल पूरे होने के बाद ही उन्हें ग्रेच्युटी मिलेगी। जो पूरी तरह गलत है। आप 5 साल के पहले ही ग्रेच्युटी के हकदार हो जाते हैं। अगर आपने किसी भी कंपनी में 4 साल 240 दिन भी काम किया है तो आप ग्रेच्युटी के हकदार हैं। वही अगर आप अपवाद के तौर पर कोयला या अन्‍य माइंस या अंडरग्राउंड प्रोजेक्‍ट में काम करते है तो 4 साल 190 दिन पूरे होने पर ही 5 साल का कार्यकाल मान लिया जाता है।

आपको बात दे कि अगर आप उपरोक्त बताए गए समय के बाद कंपनी छोड़ते हैं या रिटायर होते है, तो आपको ग्रेच्युटी मिलेगी और कंपनी इसे नहीं नकार सकता। वही अगर नौकरी के दौरान मौत होती है तो उसने कंपनी में कितने भी दिन काम किया हो वह ग्रेच्युटी का पूरा हकदार होता है। इसके साथ आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपको ग्रेच्युटी उसी कंपनी में मिलेगी जहां 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हों। इसका विवरण Payment of Gratuity Act, 1972 के तहत दिया गया है।

नौकरी पहले छोड़ने पर आपको नुकसान
आज के दौर में लोग कई अलग अलग कारणों की वजह से जल्दी-जल्दी नौकरियां बदलते हैं। कई बार तो काम के माहौल से परेशान होकर या अच्छे अवसरों और वेतन के लिए कंपनी छोड़ते हैं। ऐसा आप शुरुआती 1-2 साल में करते हैं तो आपको उतना नुकसान नहीं होगा, लेकिन अगर आप चौथे साल के बाद कंपनी छोड़ रहे हैं तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप ग्रेच्युटी के काफी नजदीक आकर आप उसे लेने से चूक जायेंगे। बता दे कि कंपनी ग्रेच्युटी का एक हिस्सा आपकी सैलरी से ही काटती है। इसका मतलब यही कि आप अपनी 4 साल तक जमा मेहनत के एक हिस्से को काफी नजदीक पहुंचकर छोड़ जाते हैं।

कैसे करते है कैलकुलेशन
बता दे कि ग्रेच्युटी को कैलकुलेशन करने का एक फिक्स फॉर्मूला है। यह इस प्रकार है- (अंतिम सैलरी) x (15/26) x (कंपनी में कितने साल काम किया) = कुल ग्रेच्युटी। आइये इसे एक उदाहरण से समझने हैं। मान लें कि आपने एक कंपनी में 20 साल काम किया और आपकी अंतिम सैलरी 50,000 रुपये प्रति माह है। इससे फॉर्मूले की 2 संख्याएं आपको मिल गईं। अब बचे 15 और 26, अब यह क्या है? जान ले कि जब ग्रेच्युटी कैलकुलेट की जाती है तो महीने में केवल 26 दिन ही गिने जाते हैं क्योंकि इसमें से 4 दिन की छुट्टी हटा दी जाती है। वही इस फॉर्मूले में 15 का मतलब है आपको साल में केवल 15 दिन की ही ग्रेच्युटी मिलेगी। अब आइए इसे कैलकुलेट करते हैं। (50,000) x (15/26) x (20) = 576,923 रुपये। यानी कि आप 20 साल की नौकरी के बाद लगभग 6 लाख रुपये की ग्रेच्युएटी के हकदार होते है।

यह भी पढ़ें: Income Tax: आप गोल्‍ड लोन पर भी ले सकते है टैक्‍स छूट, जाने कैसे उठा सकते है इसका फायदा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *