पूर्व सांसद राजाराम पाल ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन!

Up: Rajaram Pal Left Congress, Joins Samajwadi Party, Gave Information From  Twitter - यूपी: राजाराम पाल ने छोड़ी कांग्रेस, हुए समाजवादी, ट्विटर से दी  जानकारी - Amar Ujala Hindi News Live

न्यूज़ जंगल डेस्क ,कानपुर: पूर्व कांग्रेसी और दो बार सांसद रहे राजाराम पाल ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी है।  बता दें कि समाजवादी पार्टी के फेसबुक पर भी राजाराम पाल को ज्वाइन कराने की बात चल रही थी।

राजाराम पाल सिकंदरा या फिर रनिया से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले उनको लखनऊ बुलाया था।

उसके बाद से ही उनके सपा में जाने की चर्चा चल रही थी। अखिलेश के कानपुर से चुनावी यात्रा शुरू करने के एक दिन पहले ही उनके सपा में जाने की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार को नौबस्ता से जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी चुनावी यात्रा निकालेंगे तो उनके साथ राजाराम पाल भी मौजूद रहेंगे।

राजाराम एक बार बसपा और एक बार कांग्रेस से सांसद रह चुके है। बसपा में सांसद रहते हुए घूस लेकर सदन में सवाल पूछने के मामले में बर्खास्त कर दिए गए थे। तब कुछ समय बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। अभी वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी बनाये गए थे।

यह भी देखेंःकोयला संकट की स्थिति को सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया गंभीर, लिखे पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *