Congress Adhiveshan in Raipur: देश में फैला नफरत का माहौल, राहुल ने असंभव को कर दिया संभव- खड़गे 

Congress Adhiveshan in Raipur: कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में चल रहा है। अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में भाजपा ने नफरत की राजनीति फैला रखी है।

Congress Adhiveshan in Raipur: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार का दूसरा दिन है। पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बैठक चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल फैला दिया गया है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच दे रही है। दिल्ली सरकार में बैठे हुए लोगों का DNA गरीब विरोधी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी उस गौरवशाली व‍िरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्‍मा गांधी जी, पंड‍ित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंद‍िरा जी, राजीव जी ने अपने त्याग और समर्पण से सींचा है।

महाअधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकीं हैं। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़े पैमाने पर इंतजाम किए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए रायपुर, छत्तीसगढ़ पहुंची। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

कांग्रेस महाअधिवेशन में लगभग 15,000 प्रतिनिधि शामिल हुए। सत्र के पहले दिन, कांग्रेस संचालन समिति ने सर्वसम्मति से कांग्रेस कार्य समिति के लिए चुनाव न कराने का फैसला किया और पार्टी प्रमुख को अपने सदस्यों को मनोनीत करने के लिए भी अधिकृत किया।

Read also: रामचरितमानस ने समाज को जोड़ा, कुछ लोग कर रहे चौपाईयों की गलत व्याख्या- योगी आदित्यानाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *