कानपुर देहात की रैली में अखिलेश ने भाजपा को घेरा-विश्वकप कानपुर में होता तो जीत लेते

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के माती मैदान में रविवार को अखिलेश यादव ने कहा कि विश्वकप क्रिकेट फाइनल मैच कानपुर या लखनऊ में होता तो भारत चैंपियन होता।

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के माती मैदान में रविवार को अखिलेश यादव ने कहा कि विश्वकप क्रिकेट फाइनल मैच कानपुर या लखनऊ में होता तो भारत चैंपियन होता। बिना नाम लिए पीएम मोदी को पनौती पर तंज कसा रहे थे। अखिलेश संविधान बचाओ भागीदारी पाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके निशाने पर भाजपा थी। अखिलेश ने बुलडोजर व एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए।
रैली के आयोजक राजाराम पाल थे। लोकसभा चुनाव में अकबरपुर से उनकी दावेदारी पुख्ता हुयी है। कांग्रेस से कड़वे रिश्ते के चलते इसे सपा का ‘एकला चलो’ चुनाव अभियान कहा जा रहा है। अखिलेश ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत का फार्मूला पीडीए को मानते हैं। यूपी में इनकी संख्या 85 फीसदी के करीब है। इंडिया ब्लॉक के भीतर सपा और कांग्रेस के बीच तनातनी सीट शेयरिंग में बड़ा रोड़ा है। रार मध्यप्रदेश चुनाव से उभरी जहां पर कांग्रेस ने अखिलेश को भाव नहीं दिया। इधर यूपी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी उनके खिलाफ हाई कमान की शह पर तीखे बयान देते रहे हैं। बसपा भी अलग राग अलाप रही है। अखिलेश ने दलितों, पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्गों के मोर्चे पीडीए की मजबूती की बात दोहराई।


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जाजमऊ में जोरदार स्वागत किया गया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कानपुर आगमन पर जाजमऊ में जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद, विधायक हसन रूमी, अमिताभ बाजपेयी, बंटी सेंगर, डॉ इमरान, उदय द्विवेदी, नितेन्द्र यादव, मोहम्मद अय्यूब, अपर्णा जैन, सपा महिला सभा कानपुर ग्रामीण अर्चना रावत, शहर अध्यक्ष सुलेखा यादव, मोनिका सिंह,
शैलेंद्र यादव, महेंद्र सिंह, सत्यनारायण अहिरवार, हाजी अयूब आलम, सुनील यादव, नंदलाल जायसवाल, बलवंत सिंह, इशरत इराकी, हरीभजन यादव, रमेश यादव, फैज महमूद, विवेक सिंह चौहान, आदि लोग थे। ये सभी बाद में संविधान बचाओ दिवस पर कानपुर देहात में आयोजित पीडीए रैली में भाग लेने को रवाना हुए।

यह भी पढ़े : सर्दी, खांसी और अस्थमा जैसी बीमारियों को करें दूर ये औषधि,जानिए इसका महत्व और फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *