मैनपुरी से जीत के बाद सोमवार को डिंपल यादव ने लोकसभा पहुंचकर सदस्यता की शपथ ली..

Maipuri By-Election: सपा संस्थापक और सांसद मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।

न्यूज जंगल डेस्क :- उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर भारी मतों से जीत के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नेता डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने लोकसभा पहुंचकर सदस्यता की शपथ ली। बता दें कि उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के अंतर से हराया था,इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर खाली हुई थी सीट

आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी, चुनाव आयोग की ओर से मैनपुरी सीट पर उपचुनाव (by-election) की घोषणा की गई थी।

सपा की डिंपल और भाजपा के रघुराज थे आमने-सामने

इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था, दरअसल बता दें कि वहीं भाजपा की ओर से कभी मुलायम सिंह यादव के खास रहे और अभी भाजपा से जुड़े रघुराज सिंह शाक्य को डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़वाया था।

मतगणना में भारी अंतर से जीत दर्ज की 

चुनाव के बाद 8 दिसंबर को हुई मतगणना में डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है, उन्होंने 2.88 लाख वोटों से भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इसके बाद आज यानी सोमवार को डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने लोकसभा पहुंच कर सदस्यता की शपथ ली।

रामपुर और खतौली में भी हुआ था उपचुनाव बता दे मैनपुरी चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की रामपुर सदर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव (by-election) हुआ था,रामपुर में भाजपा के आकाश सक्सेना और खतौली में राष्ट्रीय लोकदल के मदर भइया जीते? रामपुर में आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी और आजम खान के करीबी आसिम रजा को हराया है।

ये भी पढ़ें:-:सर्दियों में गुड़ का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं कमाल के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *