रूसी सेना के पीछे हटने के बाद बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की, कहा खेरसॉन हमारा है, दूसरे शहर भी लेंगे वापस

यूक्रेन के खेरसॉन में रूसी बलों की वापसी के बाद अब यूक्रेनी बल शहर पर फिर से कब्जा करने के लिए सावधानी से आगे बढ़ रही हैं। शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा…..

International Desk: यूक्रेन के खेरसॉन में रूसी बलों की वापसी के बाद अब यूक्रेनी बल शहर पर फिर से कब्जा करने के लिए सावधानी से आगे बढ़ रही हैं। शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि ‘हमारे लोग, हमारा खेरसॉन। आज का दिन ऐतिहासिक है। हम खेरसॉन को वापस अपने देश से मिला रहे हैं। खेरसॉन के लोग इंतजार कर रहे, उन्होंने यूक्रेन कभी नहीं छोड़ा। ऐसा ही उन शहरों में भी होगा जहां की जनता अभी भी हमारा इंतजार कर रही है। हम उन्हें वापस अपने साथ मिला लेंगे।’

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि खेरसॉन शहर में विशेष सैन्य इकाइयों ने प्रवेश कर लिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में बताया कि हमारे सैनिक शहर के पास पहुंच रहे हैं। थोड़ी ही देर में हम प्रवेश करने वाले हैं, लेकिन विशेष यूनिट्स पहले से ही शहर में हैं। इसके अलावा शुक्रवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसने यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में नीपर नदी के पश्चिमी किनारे से अपने सभी सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है। ये कदम यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूस के लिए एक और झटका माना जा रहा है।

हमलों के दौरान मॉस्को ने यूक्रेन पर किया था कब्जा
रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों द्वारा बताया गया है कि शुक्रवार सुबह पांच बजे सैनिकों की वापसी पूरी की गई और अब एक भी सैन्य इकाई वहां नहीं बची है। जिन क्षेत्रों से रूस की सेना ने वापसी की है, उनमें खेरसॉन शहर भी शामिल है। यह एकमात्र क्षेत्रीय राजधानी है जिस पर मॉस्को ने यूक्रेन पर अपने हमलों के दौरान कब्जा किया था।

अभी भी खेरसॉन को रूस का हिस्सा मानते है: मॉस्को
सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और तस्वीरों में स्थानीय लोग गलियों में खुशियां मनाते और मार्च की शुरुआत के बाद से पहली बार खेरसॉन के एक स्मारक पर यूक्रेनी झंडा फहराते दिखे। वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि सैनिकों की वापसी के बावजूद मॉस्को खेरसॉन को रूस का हिस्सा मानता है। उन्होंने इस धारणा को खारिज किया कि पीछे हटना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए अपमानजनक है।

यह भी पड़े: क्यों फिल्मों में सफेद बाल करवाने के लिए डबल फीस लेते हैं अनिल कपूर, जाने क्या है वजह….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *