CM धामी पहुंचे चंपावत के मायावती आश्रम बोले -यहाँ है पुण्य आत्माओं का वास
उत्तराखण्ड के CM धामी ने चंपावत के लोहाघाट में स्थित अद्वैत आश्रम के दर्शन किये । यहाँ पहुंचकर उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। आश्रम का निरीक्षण करने के बाद सीएम धामी ने कहा, यह स्थान शांति और ध्यान का केंद्र है।यहाँ पर पुण्य आत्मा का वास है।
सीएम धामी ने कहा यहां आना सौभाग्य की बात है, यहां एक अलग शांति महसूस हो रही है। आगे उन्होने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा यह आश्रम एक रमणीक स्थान है। यहां स्थित मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है। आश्रम आज भी भव्य और दिव्य दिखता है।आगे सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां भव्य दिव्य कार्य चल रहा है। इस मौके पर उन्होंने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े :- हेल्थ टिप्स : निरोगी काया और स्वस्थ जीवन के लिए अपनाये ये पांच उपाय