Monday , December 11 2023
Breaking News
Home / breaking news / भाजपा के इस नेता ने राहुल गांधी पर की विवादित टिप्पणी

भाजपा के इस नेता ने राहुल गांधी पर की विवादित टिप्पणी

कर्नाटक बीजेपी चीफ का विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया- ड्रग पेडलर और  एडिक्ट - Rahul Gandhi a drug addict peddler Nalin Kumar Kateel Karnataka BJP  state president stokes controversy ntc ...

न्यूज जंगल डेस्क,कानपुरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान देते हुए कर्नाटक भाजपा के प्रमुख नलिन कुमार कतील ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को ‘ड्रग्स की लत है और वे इसकी तस्करी में शामिल हैं’। उन्होंने यह बात समाचार रिपोर्टों का हवाला देते हुए कही। राज्य विधान परिषद चुनाव से पहले पार्टी की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए, कतील ने कहा, ‘यह राजनीति का सबसे निचला स्तर है। कांग्रेस ने इस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तो प्यार करते ही हैं, अमेरिका के राष्ट्रपति भी नरेंद्र मोदी जी का सम्मान करते हैं।कांग्रेस पर आगे निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘आपका जी-23 कहता है कि सोनिया गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हैं।

सोनिया गांधी बताती हैं कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी कहते हैं कि वह अध्यक्ष बनेंगे। मुझे बताएं कि राहुल गांधी हैं क्या हैं? राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर हैं। यह मैं नहीं कह रहा, यह समाचार रिपोर्टों में सामने आया है। वे कांग्रेस पार्टी को चलाने में असमर्थ हैं। जो पार्टी नहीं चला सकते, वे इस देश को कैसे चला सकते हैं ?’

कतील की यह टिप्पणी कर्नाटक कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के बाद आई है। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विवादित ट्वीट को डिलीट कर माफीनामा जारी किया है। अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल पर किए गए पोस्ट को लेकर खेद है और इसे वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्वीट ‘नागरिक और संसदीय भाषा’ के खिलाफ था। कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हटाए गए ट्वीट ने पीएम मोदी को ‘अंगूठाछाप’ कह दिया गया था। गौरतलब है कि कर्नाटक में 30 अक्टूबर को दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होने हैं।

यह भी देखेंःWHO ने भारत की करी तारीफ,जानें वजह

About News jungal Media

Avatar

Check Also

सखी केंद्र ने शुरू किया सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम

कानपुर की 50 बस्तियों व तीन कॉलेज की लड़कियों को ट्रेनिंग का लक्ष्य News jungal …

मतदान बढाने को टोली संग जुड़ेंगे ट्रांसजेंडर अनुज पांडे

–चुनाव आयोग ने बनाया यूथ आइकॉन, कम्युनिटी वोटरों में जागरूक लाएंगेकानपुर। कानपुर क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन …

पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगल गया शख्स, थोड़ी देर में हो गई मौत, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

एमपी की राजधानी भोपाल में 22 साल के मजदूर को मधुमक्खी ने काट लिया. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *