गुजरात के जूनागढ़ में दो मंजिला इमारत गिरी : 12-15 लोग मलबे में दबे

News jungal Desk : गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कड़ियावल इलाके में एक इमारत ढह गई। मलबे में 4 लोग फंसे हुए हैं।यह इमारत सब्जी मंडी के पास थी और इसके नीचे दुकानें भी थीं। सब्जी मंडी के चलते यहां काफी भीड़ रहती है। ऐसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। 12-15 लोग मलबे में दबे हैं। पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जूनागढ़ में 10 इंच बारिश हुई थी, सैकड़ों कच्चे मकान गिर गए
गुजरात के जूनागढ़ शहर में शनिवार को चार घंटे में 10 इंच बारिश हुई थी। इसके बाद शहर में बाढ़ आ गई थी। इसके अगले दिन यानी रविवार को भी जूनागढ़ बाढ़ के पानी में डूबा हुआ था। कई इलाकों में सैकड़ों कच्चे मकान गिर गए। जो इलाके पानी में डूब गए थे, वहां लोगों का सारा सामान बर्बाद हो चुका है। बाढ़ की चपेट में आए सैकड़ों जानवरों के शव भी मिले हैं।

यह भी पढ़े : घाटमपुर : शराब के लिए पैसे न देना युवक को पड़ा भारी, दबंगो ने युवक को किया लहूलुहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *