Jaunpur crime: छह साल पहले हुई थी शादी, विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

महिला का शव फंदे से लटकता देख परिवार वालों ने उसे उतारकर मायके वालों को घटना की सूचना दी। उधर, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

News jungal desk: जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सखैला सोनकर बस्ती में मंगलवार की रात में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना के पीछे का कारण नहीं पता चल पा रहा है। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानिए क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि सखैला सोनकर बस्ती की रहने वाली पिंकी सोनकर (24) पत्नी संतोष सोनकर का शव रस्सी के सहारे कमरे में लटका हुआ मिला। इसके बाद संतोष के परिजनों ने शव को रस्सी से उतारकर घर के बाहर रखवा दिया। घटना की जानकारी पिंकी के मायके के लोगों को दी गई। उन्होंने 112 नंबर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। 

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतका के दो लड़के व एक लड़की है। इसकी छह साल पहले शादी हुई थी। पति घर पर खेती करता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार पिंकी के गले पर खरोच व चोट के निशान मिले हैं। मृतका का मायका पलटूपुर थाना बरसठी बताया जा रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।      

Read also: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *