Global Hunger Index 2022: देश में ‘भूख’ की स्थिति गंभीर, छह पायदान से फिसलकर 107वें स्थान पर पहुंचा भारत

Global Hunger Index 2022 में भारत की स्थिति लगातार ख़राब होती जा रही है। आंकड़ों कि माने तो अब भारत छह पायदान नीचे खिसककर 121 देशों में 107वें स्थान पर पहुंच गया है।

Global Hunger Index 2022 में भारत की स्थिति लगातार ख़राब होती जा रही है। आंकड़ों कि माने तो अब भारत छह पायदान नीचे खिसककर 121 देशों में 107वें स्थान पर पहुंच गया है। वही अगर दक्षिण एशियाई देशों की बात करें तो भारत की हालात युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से कुछ बेहतर है। फ़िलहाल अफगानिस्तान Global Hunger Index में 109वें स्थान पर है। इसी के साथ ग्लोबल हंगर इंडेक्स के प्रकाशकों ने 29.1 स्कोर के साथ भारत में ‘भूख’ की स्थिति को काफी गंभीर बताया है।

हालांकि, भारत ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 को अस्वीकार कर दिया है। भारत ने इस रिपोर्ट को लेकर कहा है कि यह देश की छवि खराब करने का प्रयास मात्र है। वहीं अगर पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार की स्थिति भारत बेहतर है। 121 देशों की सूची में पाकिस्तान 99वें स्थान पर, श्रीलंका 64वें स्थान पर, बांग्लादेश 84वें स्थान पर, नेपाल 81वें स्थान पर व म्यांमार 71वें स्थान पर है।

इन देशों की है भारत से भी खराब स्थिति
ग्लोबल हंगर इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार जाम्बिया, अफगानिस्तान, तिमोर-लेस्ते, गिनी-बिसाऊ, सिएरा लियोन, लेसोथो, लाइबेरिया, नाइजर, हैती, चाड, डेम कांगो, मेडागास्कर, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और यमन की स्थिति भारत से भी खराब है। रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि गिनी, मोजाम्बिक, युगांडा, जिम्बाब्वे, बुरुंडी, सोमालिया, दक्षिण सूडान और सीरिया समेत 15 देशों के लिए रैंक का निर्धारण नहीं किया जा सकता है।

विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला
ग्लोबल हंगर इंडेक्स के आंकड़े सामने आने के बाद अब विपक्ष सरकार पर हावी हो गया है। इसे लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि मोदी सरकार के आठ साल में 2014 के बाद से भारत का स्कोर खराब हुआ है। चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा कि, हिंदुत्व-हिंदी थोपना और नफरत फैलाना भूख की दवा नहीं है।

सिसोदिया ने कसा तंज
ग्लोबल हंगर इंडेक्स के आकड़े सामने आने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकार पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भारत को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में भाषण देती है, लेकिन 106 देश दिन में दो समय का भोजन उपलब्ध कराने में हमसे बेहतर हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दिए बिना भारत नंबर-1 नहीं बन सकता।

यह भी पढ़े: Samantha Ruth Prabhu: फिल्म ‘यशोदा’ में एक्शन अवतार में नजर आएँगी एक्ट्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *