Gorakhpur News: मछली मारने गए मछुआरे के जाल में फंसी युवती की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्यवाही…

बुधवार को मछुवारे मछली मारने गए थे। उसी दौरान उसके जाल में युवती की लाश फंस गई। जाल में वजन महसूस होने पर मछुआरे ने शव को बाहर निकाला। युवती का शव देखकर वह घबरा गए। देखते ही देखते वहाँ पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

News jungal desk: गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के मीरपुर गांव के पास राप्ती नदी के जुड़े ताल में बुधवार की सुबह मछुवारे के जाल में एक युवती की लाश फंस गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वर्तमान में नदी का पानी बढ़ा है। आशंका है कि शव बहकर आया होगा। फिलहाल, मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मछुवारे मछली मारने गए थे। उसी दौरान जाल में युवती की लाश फंस गई। जाल में वजन महसूस होने पर मछुआरे ने शव को बाहर निकाला। युवती का शव देखकर घबरा गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस के अनुसार, युवती का रंग गोरा है और उसकी उम्र करीब 23 वर्ष तक है। शरीर पर काले रंग की कढ़ाई वाली कुर्ती, पीले रंग का पजामा है। बाएं हाथ पर तीन स्टारचार बिंदी का टैटू है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं।

Read aslo: कांग्रेस पर बरसीं वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण; यूपीए कार्यकाल को बताया झूठा और भ्रष्टाचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *