कानपुर में शिमला से भी ज्यादा ठंडक, न्यूनतम पार पहुंचा 2℃, जानें कब मिलेगी राहत

कानपुर शहर का तापमान देर रात 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा,शिमला का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री,मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड का सितम जारी रहेगा

न्यूज जंगल कानपुर डेस्क :-कानपुर में सर्दी लगातार अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। तो वहीं शनिवार की रात कानपुर का तापमान पहाड़ी इलाकों से भी बहुत नीचे आ गया। शहर का तापमान देर रात 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।जो शिमला से भी बहुत कम था। शिमला का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री तक गया था। शिमला से भी ज्यादा ठंडी की वजह से शहर वासियों के लिए यह सर्दी बहुत बङी आफत बन गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड का सितम जारी रहेगा।

कानपुर में पिछले 4 दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान 5 से 3 डिग्री सेल्सियल्स के आसपास बना हुआ है। लेकिन 7 जनवरी की रात ऐसी रही कि वह पहाड़ी शहरों से भी ज्यादा ठंडी थी। जिन पहाड़ी इलाकों का नाम सुनकर ही ठंड महसूस होने लगती है, वहां तापमान कानपुर शहर से ज्यादा था। कानपुर शहर का तापमान जब 2 डिग्री सेल्सियस था तब शिमला 3.7℃ कांगड़ा 3.2℃ मसूरी 4.4℃ डलहौजी 4.9℃ और नैनीताल 6.2℃ था।

प्रदूषण स्तर खतरनाक
कानपुर शहर में इससे पहले वर्ष जनवरी 2013 में न्यूनतम तापमान 1.2℃ डिग्री  लुढ़क गया था. मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक अभी कोहरे और धुंध के साथ-साथ पाला भी गिरेगा। तापमान में कुछ बढ़ोतरी 2 या 3 दिनों के बाद हो सकती है भीषण ठंड और लगातार कोहरे के कारण शहर का प्रदूषण भी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। शहर का एक AQI लेबल 450 के पार पहुंच गया। खासकर नेहरू नगर, कल्याणपुर आईआईटी और किदवई नगर में भी प्रदूषण से हालात बेहद खराब है।

ये भी पढ़ें:-: कानपुर स्वच्छ बनाने के लिए Idea-23 का मोतीझील में आज हुआ आगाज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *