‘सोनिया गांधी का जेल आना नहीं भूल सकता…’ कांग्रेस की जीत पर बोले डीके शिवकुमार

रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाए हुए है। इससे लगता है कि कांग्रेस कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान डी के शिवकुमार चुनावों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते समय भावुक हो गए। उन्होंने राज्य में उनके नेतृत्व में भरोसा जताने का श्रेय पूरे गांधी परिवार को दिया।

News Jungal Desk: रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाए हुए है। इससे लगता है कि कांग्रेस कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है।इस दौरान डी के शिवकुमार चुनावों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते समय भावुक हो गए। उन्होंने राज्य में उनके नेतृत्व में भरोसा जताने का श्रेय पूरे गांधी परिवार को दिया। गालों पर आंसू छलकते हुए पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार ने जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान से कहा है कि वह कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत दिलाएंगे।

शिवकुमार ने दबी हुई आवाज में कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की जीत का श्रेय सभी नेताओं को दूंगा। लोगों ने हम पर भरोसा दिखाया है और नेताओं ने हमारा समर्थन किया है। यह एक सामूहिक नेतृत्व है और हम सभी ने मिलकर काम किया है।

उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा था कि हम कर्नाटक का उद्धार जरूर करेंगे। मैं सोनिया गांधी का मुझसे मिलने आना कभी नहीं भूल सकता, जब ‘बीजेपी के लोगों’ ने मुझे जेल में डाल दिया था। यह विश्वास गांधी परिवार, कांग्रेस पार्टी और पूरे देश ने मुझ पर जताया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, विधायकों और पार्टी के सभी पदाधिकारियों सहित राज्य में अन्य नेताओं को भी धन्यवाद दिया।

Read also: वाराणसी में गर्मी का सितम जारी,जानिए क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *