BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज गाजियाबाद में करेंगे संगठन की बैठक

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने संगठनात्मक दौरों की शुरुआत कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एक सितंबर को गाजियाबाद के प्रवास पर रहेंगे।

न्यूज जंगल डेस्क कानपुर : उत्‍तर प्रदेश के नवनियुक्‍त भाजपा अध्‍यक्ष भूपेन्‍द्र सिंह आज गाजियाबाद शहर में होंगे. और प्रदेश अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार सिंह का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है. जहा प्रदेश अध्‍यक्ष के साथ प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे. और संगठन के दो प्रमुख पदाधिकारियों के एक साथ आने की वजह से यह दौरा खास कहा जा रहा है.

पिछले सप्‍ताह गाजियाबाद में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आए और अब प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष आ रहे हैं. माना जा रहा है कि भाजपा ने पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करी है. इसे लेकर तमाम अभियान शुरू कर दिए गए हैं. और भाजपा का पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में खास फोकस है. और संगठन के दोनों पदाधिकारी भाजपा के अभियानों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ता के मिलकर आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेंगे. भूपेंद्र सिंह पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं, ऐसे में उनको हर जिले की विधानसभा और लोकसभा सीटों का समीकरण भी अच्छे से मालूम है.

दिल्‍ली बॉर्डर स्थित वैशाली सेक्टर चार के द आर्नेट होटल एंड कन्वेंशन में आयोजित बैठक में पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत तमाम कार्यकारिणी के सदस्य और जिलाध्यक्ष मौजूद होगे प्रदेश अध्‍यक्ष द्वारा गाजियाबाद में पहली समीक्षा बैठक से स्‍पष्‍ट संकेत हैं कि यहीं से 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अभियानों की शुरुआत करी जाएगी .

भूपेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह दोनों को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के संगठन की पूरी जानकारी है. पूर्व में भाजपा ने बूथ से लेकर मतदाता जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया था. आज इन अभियानों की समीक्षा करी जाएगी.

यह भी पढ़े – मुसीबत में फंसी पंजाब सरकार कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *