Paytm पेमेंट बैंक पर बंद हो सकती है UPI, RBI ने लगाई रोक, जानिए क्या है पूरी खबर…

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर पाबंदी का ऐलान किया है। पेटीएम की सर्विसेज 29 फरवरी से बंद हो जाएंगी। Paytm सर्विस का आनंद लेने के लिए आपको केवाइसी अपडेट करना होगा।

News jungal desk: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) पर एक कठोर एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आरबीआई ने पेटीएम में मनी लॉन्ड्रिंग और नो-योर-कस्टमर (KYC) से जुड़ी गड़बड़ियां पाई हैं। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले आरबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पेटीएम में इस उल्लंघन के बारे में सचेत भी किया था। लेकिन पेटीएम की ओर से लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था । अब आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर पाबंदी का ऐलान किया है। पेटीएम की कई सर्विसेज 29 फरवरी से बंद हो जाएंगी।

क्या Paytm पर बंद होगी UPI ?

Paytm को मिले नोटिस की मानें तो कुछ समय बाद पेमेंट बैंक की मदद से पेमेंट नहीं होगी। हालांकि इस पर तत्काल प्रभाव से रोक नहीं लगाई गई है। यूजर्स को इसके लिए 29 फरवरी तक का समय दिया गया है। वह इस दौरान पेमेंट निकाल सकते हैं। जबकि अगर आपका अकाउंट किसी अन्य बैंक में है तो आप इसका इस्तेमाल नॉर्मल कर पाएंगे। यानी कार्रवाई सिर्फ पेटीएम पेमेंट बैंक पर की गई है। इसकी यूपीआई पेमेंट से कुछ लेना देना नहीं है।

क्या Paytm यूजर्स के लिए KYC अपडेट कराना है जरूरी

Paytm सर्विस का आनंद लेने के लिए आपको केवाइसी अपडेट करना होगा। केवाइसी अपडेट करने से आप पेमेंट को आसान तरीके से कर पाएंगे। साथ ही इसका इस्तेमाल बैंक अकाउंट के साथ भी किया जा सकता है। केवाइसी अपडेट करने के लिए आपको कुछ स्पेशल करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको नॉर्मल ऐप में जाना होगा और मैन्यू में आपको केवाइसी अपडेट का ऑप्शन दिया जाता है जहाँ से आप इसे अपडेट कर सकते है । ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

Read also: राज्यसभा में हुए विदाई कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी रहे मौजूद, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर की तारीफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *