केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- बॉलीवुड में होते तो बिग बी और दिलीप कुमार को देते मात

Arvind Kejriwal Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। उनकी इस बात को जनता भी अब जान गई है।

न्यूज जंगल डेस्क:—केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) पर तंज कसते हुए कहा कि वो एक्टिंग के सिवा कुछ नहीं करते, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को भी मात दे देते। बता दें कि गिरिराज सिंह बिहार में हुए उपचुनाव (by-election) पर मीडिया से बात कर रहे थे।

मीडिया से बात करने के दौरान जब उनसे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की बात नहीं करुंगा, वो शायद सिनेमा के अभिनय से ज्यादा कुछ नहीं करते हैं, उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे राम जन्मभूमि पर केजरीवाल ने गालियां दी!

गिरिराज सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर कहते हैं कि वो ऐसे मंदिरों में नहीं जाएंगे जहां मस्जिदों को तोड़कर बने।” दिल्ली सीएम पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) अभिनय के मास्टर हैं, अगर सिनेमा में होते तो शायद अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को भी मात देते।

ये भी पढ़ें:-:- actor: ऋषभ शेट्टी बोले- नहीं करेंगे हिंदी फिल्मों में काम, जानिये क्या बताई वजह?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *