Monday , December 11 2023
Breaking News
Home / breaking news / उत्तर प्रदेश के व्यापारी एक बार फिर से बनाएंगे भाजपा सरकार

उत्तर प्रदेश के व्यापारी एक बार फिर से बनाएंगे भाजपा सरकार

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनोद अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के व्यापारी एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को कानपुर में व्यापार प्रकोष्ठ एक बड़ा व्यापारी सम्मेलन आयोजित करेगा। जिसमें हजारों की संख्या में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के व्यापारी प्रतिनिधि और कारोबारी भाग लेंगे।

व्यापारियों को पार्टी से जोड़ेगा भाजपा प्रकोष्ठ….

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विनीत अग्रवाल का स्वागत क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्र गुप्ता ने 51 की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि 2022 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उनका दावा है कि प्रदेश के व्यापारियों ने यह संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा व्यापार प्रकोष्ठ केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को व्यापारियों तक पहुंचाएगा। साथ ही व्यापार प्रकोष्ठ अधिक से अधिक व्यापारियों को भाजपा के साथ जोड़ेगा।

प्रकोष्ठ चुनाव में निभाएगा अहम भूमिका
उन्होंने कहा व्यापार प्रकोष्ठ विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने जा रहा है 19 नवंबर को कानपुर में बड़ा व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं जिसका निर्णय लिया जा चुका है। आयोजित होने वाले इस सम्मेलन की सूचना कानपुर बुंदेलखंड के सभी जिला संयोजक को को दे दी गई है।

ये भी देखे: आज फिर होगी सुप्रीम कोर्ट में पटाखों के प्रतिबंध मामले में सुनवाई

देशभर के व्यापारी होंगे शामिल
17 जिलों से हजारों की संख्या में व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने आएंगे। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। इस सम्मेलन में केंद्र व राज्य के कई मंत्रियों के शामिल होने का भी दावा किया गया है। विनीत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा सभी बूथों पर 10 व्यापारियों को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बैठक के दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडे विनोद गुप्ता मनमोहन मीडिया पंकज त्रिपाठी दीपक गुप्ता और प्रवीण आदि उपस्थित रहे।

About News jungal Media

Avatar

Check Also

सखी केंद्र ने शुरू किया सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम

कानपुर की 50 बस्तियों व तीन कॉलेज की लड़कियों को ट्रेनिंग का लक्ष्य News jungal …

मतदान बढाने को टोली संग जुड़ेंगे ट्रांसजेंडर अनुज पांडे

–चुनाव आयोग ने बनाया यूथ आइकॉन, कम्युनिटी वोटरों में जागरूक लाएंगेकानपुर। कानपुर क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन …

पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगल गया शख्स, थोड़ी देर में हो गई मौत, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

एमपी की राजधानी भोपाल में 22 साल के मजदूर को मधुमक्खी ने काट लिया. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *