जी परमेश्वर, केजे जॉर्ज समेत ये आठ विधायक बनेंगे मंत्री, जानें इनके बारे में

सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के साथ जो प्रमुख नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं उनमें जी परमेश्वर लिंगायत नेता एम बी पाटिल शामिल हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में केजे जॉर्ज के एच मुनियप्पा सतीश जरकीहोली जमीर, अहमद खान, रामलिंगा रेड्डी और बी के हरिप्रसाद के नाम शामिल हैं।

News Jungal Desk: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया आज शपथग्रहण समारोह के दौरान कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 8 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा। आइये जानते हैं उन 8 विधायकों के बारे में जो आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।

प्रियांक खरगे

प्रियांक खरगे ने वर्ष 2013 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने चित्तपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर प्रियांक खरगे तीसरी बार विधायक बनें हैं। प्रियांक खरगे जिस सीट से अभी विधायक हैं, उस सीट से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे।

केजे जॉर्ज

एचडी कुमारस्वामी की सरकार में केलचंद्र जोसेफ जॉर्ज उद्योग मंत्री पद संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक के गृह मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली है। साथ ही वीरेंद्र पाटिल सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और एस बंगारप्पा सरकार में आवास और शहरी विकास के कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। केजे जॉर्ज 1968 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े थे।

जी परमेश्वर

कांग्रेस नेता जी परमेश्वर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। वह कांग्रेस-JD (S) गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि जी परमेश्वर 6 बार विधायक हरह चुके हैं। उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव 1989 में लड़ा था।

सतीश जारकीहोली

सतीश जारकीहोली कर्नाटक के प्रभावशाली नायक/वाल्मीकि समुदाय से संबंधित हैं और इस परिवार के सदस्यों को बेलगावी जिले में साहूकार माना जाता है। सतीश जारकीहोली साल 2008 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और तभी से पार्टी के भीतर के पायदानों के माध्यम से ऊपर उठते चले गए हैं और कम-से-कम तीन बार मंत्री के रूप अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

के एच मुनियप्पा

कम्बदहल्ली हनुमप्पा मुनियप्पा ने लगातार सात बार कोलार लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली है।

रामलिंगा रेड्डी

रामलिंगा रेड्डी कर्नाटक के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। रामलिंगा रेड्डी ने राज्य के गृह मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी में कई अन्य अहम जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। इंदिरा गांधी और डी. देवराज के गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से प्रेरित होकर वे कांग्रेस में शामिल हुए थे।

जमीर अहमद खान

कर्नाटक की चामराजपेट व‍िधानसभा सीट से जमीर अहमद खान 4 बार के विधायक हैं और नेशनल ट्रैवल्स के मैनेजिंग पार्टनर भी हैं। जमीर अहमद खान पूर्व की कर्नाटक सरकार में हज और वक्फ बोर्ड के मंत्री भी रह चुके हैं।

Read also: आज से 2 दिन के गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह,योजनाओं को देंगे सौगात,यह है पूरा शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *