Tanzania: चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं तंजानियाई राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन, मीडिया से बात करते हुए बोली ये बातेंंंंं…

तंजानियाई राष्ट्रपति ने कहा कि ‘मैं उम्मीद कर रही हूं कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच राजनीतिक और आर्थिक विकास के नए आयाम खुलेंगे। मेरा देश उम्मीद कर रहा है कि हमारे पूर्वजों ने जो संबंध बनाए हैं, वो आने वाले दशकों तक वह सम्बंध वैसे ही बने रहेगे।

News jungal desk: तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन आज राष्ट्रपति भवन पहुंची। जहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान तंजानियाई राष्ट्रपति मीडिया से बात करते हुए बोली कि ‘दोनों देशों के बीच दशकों से बेहतरीन संबंध हैं और इसके साथ मैं यह उम्मीद कर रही हूं कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच राजनीतिक और आर्थिक विकास के नए आयाम खुलेंगे। मेरा देश उम्मीद कर रहा है कि हमारे पूर्वजों ने जो संबंध बनाए हैं, वो आने वाले दशकों तक वैसे ही बने रहे।

रविवार को चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं तंजानियाई राष्ट्रपति
आपको बता दें कि तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुह हसन अपने 4 दिवसीय दौरे पर रविवार को भारत पहुंची। तंजानिया की राष्ट्रपति बनने के बाद से उन्होने पहली बार यह भारत यात्रा की है। भारत पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा किया गया । सोमवार को वह राष्ट्रपति भवन पहुंची, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद तंजानियाई राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

तंजानियाई राष्ट्रपति भारत दौरे में करेंगी ये काम
इससे पहले तंजानियाई राष्ट्रपति ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह पीएम मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगी। सोमवार शाम में वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगी, साथ ही राष्ट्रपति द्वारा उनके सम्मान में आयोजित डिनर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। मंगलवार को तंजानियाई राष्ट्रपति एक बिजनेस और इन्वेस्टमेंट फोरम में शिरकत करेंगी। बता दें कि आठ साल बाद तंजानिया के राष्ट्र प्रमुख का भारत दौरा हो रहा है और इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद है। 

Read also: ‘DM के मुंह पर थूकिए, नहीं लगेगी कोई धारा’, RJD MLA सुधाकर सिंह के बिगड़े बोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *