5जी स्पेक्ट्रम पर जियो का वर्चस्व कायम , जल्द दे सकता है यह तोहफा…

भारत में 5जी स्पेक्ट्रम का कार्य तेज़ी से जारी है। इसी बीच 5जी स्पेक्ट्रम की निलामी में रिलायंस जियो 1,50,173 करोड़ में 50% से अधिक का स्पेक्ट्रम खरीदकर ये बाजी भी अपने नाम कर ली है। 5जी स्पेक्ट्रम के तहत 51236 Mhz स्पेक्ट्रम की नीलामी हुई है। जिसमें रिलायंस जिओ ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीददारी की है।

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपना वर्चस्व कायम कर लिया है। 88,078 करोड़ की राशि से स्पेक्ट्रम अकेले जियो ने खरीदा है। रिलायंस ने 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाई है।

5जी स्पेक्ट्रम की निलामी के बाद से ही ये उम्मीद की जा रही है कि जियो अपने ग्राहको कों जल्द ही 5जी नेटवर्क का उपहार दे सकता है। रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने जो कहा, उससे यह उम्मीद की जा रही है कि जियो की 5जी सर्विस 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है। आकाश अंबानी ने कहा था कि हम 5जी की लॉन्चिंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे।

यह भी पढ़े :- महिला ने पार्थ चटर्जी पर फेंकी चप्पल, कहा, ये नेता जनता का धन लूट रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *