पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा नए केस, 40 की मौत

Corona Update In India देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अब देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 51314 पहुंच चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 4 करोड़ 43 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

News Jungal Desk: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 7,171 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अब देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 51,314 पहुंच चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में रिकवरी दर 98.70 फीसदी दर्ज हुई। राहत की बात यह है कि कल के मुकाबले आज नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कल यानि शुक्रवार को (28 अप्रैल, 2023) को 7,533 नए मामले दर्ज किए गए थे।

लगभग साढ़े 4 करोड़ संक्रमित हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक,अब तक कुल 4,43,56,693 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। 40 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,508 हो चुकी है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, केरल में 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोविड मामलों की कुल संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई है।

रिकवरी दर 98 प्रतिशत से ज्यादा

मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत दर्ज हुई है। एक्टिव केस 0.11 दर्ज किया गया है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत पर कायम है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीकों की कुल 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

लगातार कम हो रहे कोविड मामले

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 7,533 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा गुरुवार को 9,335 पर था। गुरुवार को 26 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो चुकी थी।

Read also: बसपा सांसद अफजाल और मुख्तार अंसारी पर आज आएगा फैसला, फोर्स तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *