Guinness World Record: इस पक्षी ने 264 घंटे बिना रुके उड़कर तय किया 13,500 km का सफर, बनाया रिकॉर्ड

हर इंसान के पास कोई न कोई प्रतिभा होती है, जिसके सहारे वो अपनी पहचान बनता है। लेकिन प्रतिभा सिर्फ इंसानों में ही नहीं होती बल्कि पशु-पक्षियों में भी होती है। जिसके बल पर वो अपना नाम रोशन कर सकते हैं।

Guinness World Record: हर इंसान के पास कोई न कोई प्रतिभा होती है, जिसके सहारे वो अपनी पहचान बनता है। लेकिन प्रतिभा सिर्फ इंसानों में ही नहीं होती बल्कि पशु-पक्षियों में भी होती है। जिसके बल पर वो अपना नाम रोशन कर सकते हैं। ऐसे ही एक मजबूत पंखों वाले प्रतिभावान पक्षी ने Guinness World Record (Longest Flight World Record) अपने नाम किया है। 5 महीने के एक पक्षी ने अलास्का से ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया तक का हज़ारों किलोमीटर लंबा सफर तय किया है। वो लगातार उड़ता रहा और बीच में कहीं भी नहीं रुका। वही अब उसके नाम इतनी लंबी लगातार उड़ान का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भले ही ये खुद पक्षी को न पता हो कि उसने क्या किया है, लेकिन वो सुर्खियों में आ चुका है।

लगातार 264 घंटे उड़ता रहा पक्षी
बार टेल्ड गॉडविट नाम के इस पक्षी ने अलास्का से ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के लिए 13 अक्टूबर को उड़ान भरी और 25 अक्टूबर को इसे पूरा किया है। वो पक्षी लगातार 11 दिन तक उड़ता रहा और 13 हज़ार 560 किलोमीटर की दूरी तय की। बता दे कि पक्षी के पीठ के निचले हिस्से पर सैटेलाइट टैग लगाया गया था, जिसके ज़रिये उसे ट्रैक किया गया। पक्षी ने ओशिनिया, वानुअतु और न्यू केलडोनिया द्वीपों को पार करते हुए लगातार उड़ान भरी और तस्मानिया में जाकर नीचे उतरा। 5G टैग के ज़रिये उसकी उड़ान को ट्रैक करने के बाद उसके नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

लंबी उड़ान में माहिर हैं गॉडविट
ऐसा नहीं है कि बार टेल्ड गॉडविट प्रजाति के पक्षी ने कोई रिकॉर्ड दर्ज किया हो। ये अपनी लंबी उड़ान के लिए मशहूर हैं और साल 2020 में भी 11 दिन में इसी प्रजाति के एक पक्षी ने लगातार 12 हज़ार किलोमीटर का सफर तय किया था। ये पक्षी अलास्का से न्यूज़ीलैंड उड़ते हुए पहुंचा था। साल 2021 में भी ये पक्षी 13 हज़ार 50 किलोमीटर तक लगातार उड़ता रहा और फिर नीचे उतरा। उड़ान के दौरान ये पक्षी कुछ भी खाते या पीते नहीं हैं। इनका वजन 250 से 450 ग्राम तक होता है और पंखों की चौड़ाई 70 से 80 सेंटीमीटर होती है। इनकी प्रजाति अलास्का में ही पाई जाती है।

यह भी पढ़ें: क्या अपनी बहन की मौत की वजह ढूंढ पायेगी Taapsee Pannu या नजरो के आगे मान जाएगी हार….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *