Delhi Murder: शादी से मना करने पर लड़की की ली जान, लोहे की रॉड से किया था हमला, आरोपी गिरफ्तार…

युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर लड़की को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े हुए इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश कर रही है।

News jungal desk: दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की पर लोहे की राड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने रॉड से हमला कर लड़की की हत्या कर दी। हमले में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, वारदात अरबिंदो कॉलेज के पास हुई है। यहां विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक में लड़की का शव मिला है। लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।

आरोपी की पहचान इरफान (28) के रूप में हुई है, जो संगम विहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका के परिजन रिश्तेदार हैं। लड़की के परिवार वालों ने उनकी शादी कराने से इनकार कर दिया था और पीड़िता ने युवक से बात करना बंद कर दिया था। वह इस इनकार से परेशान हो गया। जिसके बाद उसने लड़की की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। लड़की ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है और मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग भी कर रही थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टपॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Read also: पती की नशेबाजी से परेशान पत्नी नाराज होकर चली गई मायके, पति ने फंदा लगाकर दी जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *