सावन के सोमवार व्रत में किस तरह का हो आहार,भक्त इन बातों का रखें ख्याल,जानिए…

Sawan Vrat: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन सोमवार (Sawan Monday) के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, चलिए जान लेते हैं…

News Jungal Desk:– हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा की जाती है और उनके लिए व्रत रखा जाता है। ऐसा माना गया भगवान शिव बहुत दयालु हैं। वे अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी बोला जाता है।

बहुत सारे लोग सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महीने कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें Sawan Somwar Vrat में नहीं खाना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन के सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

क्या खाना चाहिए?

  • आलू भी खा सकते हैं

सावन के व्रत में आलू (Potato) को उबालकर इनका सेवन किया जा सकता है। (हालांकि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इन्हें दूध में ना बनाएं बल्कि सेंधा नमक के साथ इनका सेवन करें।) लेकिन बार-बार भी ना खाएं, शाम के समय एक बार इनका सेवन करें।

  • फलों का सेवन

अगर आप भी सावन के सोमवार का व्रत रख रहे हैं, तो ऐसे में आप फलों का सेवन कर सकते हैं। सावन सोमवार के व्रत में आसानी से फलो का सेवन किया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर लोग व्रत में फलाहार ही करते हैं क्योंकि व्रत के लिए ये सबसे उत्तम आहार माना जाता है।

  • साबूदाना भी बेहतर ऑप्शन

सावन सोमवार के लिए साबूदाना भी शानदार ऑप्शन है। सावन के व्रत में साबूदाना का सेवन किया जा सकता है। इसे आप खीर या फिर खिचड़ी के रुप में का सकते हैं।

  • पेठा

सावन के व्रत में पेठा का सेवन किया जा सकता है। यह फल के द्वारा बना होता है जिस वजह से इसमें किसी भी प्रकार की कोई अशुद्ध चीज नहीं होती है। इसीलिए आप इसे व्रत में खा सकते हैं।

  • कच्चा नारियल

अगर आप सावन सोमवार का व्रत कर रहे हैं, तो ऐसे में आप कच्चे नारियल (raw coconut) का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं, इससे आपको एनर्जी मिलती है।

  • क्या नहीं खाएं?
  • आटा का सेवन न करें
  • अगर आप भी सावन का व्रत कर रहे हैं, तो इसमें आपको आटा नहीं खाना चाहिए। आटे से बनी चीजों के सेवन से व्रत खंडित हो जाता है, इसलिए व्रत में आटे के सेवन से दूर रहना चाहिए।
  • नमक से दूर रहें
  • सावन के व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है। इस व्रत में नमक खाने की साफ मनाही होती है। ऐसे में आप सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन सावन सोमवार व्रत में आपको सादा नमक नहीं खाना चाहिए।
  • प्याज और लहसुन से परहेज करें
  • सावन सोमवार व्रत में प्याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करना चाहिए। यह चीजें तामसिक होती हैं और व्रत में इन चीजों को नहीं खाया जाता है बहुत सारे लोग इस बात को नहीं जानते है।
  • मसालेदार खाना
  • सावन सोमवार में गलती से भी मसालेदार खाना (Spice food) नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से व्रत खंडित हो जाता है क्योंकि यह तामसिक भोजन में आता है। इसलिए व्रत में मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए।
  • बेसन से दूर रहें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। NEWS JUNGAL इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Read also:- Kanpur Weather: मौसम को लेकर CSA ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *