मोदी सरकार में दिव्यांग बजट के साथ बढ़ी सुविधाएं

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) मे एप्प का शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने किया। एलिम्को मित्र नाम से शुरू हुए ऐप के जरिए दिव्यांग सभी सरकारी योजनाओं का विवरण जान सकेंगे साथ ही इसमें वह अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का दावा है कि 2014 से अब तक 700 से अधिक दिव्यांगों की सर्जरी के जरिए इलाज किया गया है जबकि पूर्व में मात्र 5 लोगों की सर्जरी हुई थी। उन्होंने बताया कि 50 वर्ष पुराने एलिम्को का नवीनीकरण किया जा रहा है। जिसके लिए एक बड़ा बजट 338 करोड़ रुपये मोदी सरकार द्वारा आवंटित किया गया है।

मोदी सरकार में दिव्यांग बजट बढ़ाया गया

केन्दीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार आंकड़े पेश करते हुए कहा कि 2014 तक एलिम्को का बजट 65.27 करोड़ था। जिसे वित्तीय वर्ष 2021 में बढ़ाकर 480.37 को किया गया। उन्होंने बताया कि 2014 तक 4 हजार ट्राई साइकिल मैन्युफैक्चरिंग कर वितरित की गई थी। जबकि आज 13 हजार साइकिल वितरित की जा रही हैं। उन्होने बताया कि इस लक्ष्य को 25 हजार तक पहुंचाने के निर्देश दे दिए हैं। उनका दावा है कि 2014 के बाद से अब तक 23 लाख से अधिक दिव्यांग लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया गया है।

एलिम्को के आधुनिकरण के लिए मिले 338 करोड़ रुपए

मंत्री वीरेंद्र कुमार के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में एलिम्को द्वारा कुल 338 करोड़ आधुनिकीकरण के लिए खर्च किया जायेगा। जिसमें से 200 को भारत सरकार द्वारा रकम दी जाएगी। बाकी 138 करोड़ रुपए एलिम्को को खुद जुटाने होंगे। इस बजट के 122 को से इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त किया जाएगा। जिसमें जर्मनी से भी मशीनें लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 50 सालों में लगी मशीनें काफी पुरानी हो चुकी हैं। जिसमें मेनपावर जरा लगती है और उत्पादन कम होता है। नवीनीकरण होने से ज्यादा उत्पादन हो सकेगा। जिससे देश की आवश्यकता पूरी करने के बाद एलिम्को विदेशों में भी कृत्रिम अंग निर्यात कर सकेगा।

सबसे अधिक दिव्यांग यूपी में

देश में कुल दिव्यांगों की अनुमानित संख्या 2 करोड़ 68 हजार से अधिक की है। जिसमें से 41 का 57 लाख अकेले उत्तर प्रदेश में दिव्यांग है। डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 2014 से पहले कुल 2 लाख 57 हजार लाभार्थियों को 85 करोड़ 53 लाख करोड़ के बजट से सहयोग किया गया था। जबकि वर्तमान में 5 लाख से अधिक दिव्यांगों को 184 करोड़ से ज्यादा का सामान वितरित किया गया है। उन्होने कहा कि देश में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बहुत जल्द सौ फीसद वितरित कर दिए जाएंगे। कृत्रिम अंगों की मांग हर दिन कम होती जा रही है।

ये भी देखे: इंतजार की घड़ियां हुई खत्म,कानपुर में दौड़ी मेट्रो

दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें और जरूरी सामान वितरित किए गए

एलिम्को मित्र एप लॉन्च करने से पहले केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने दिव्यांगों और बुजुर्गों को कान की मशीन सहित कृतिम समान और ट्राई साइकिलें वितरित की। उनसे हालचाल जाना। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई से जुड़े उन दिव्यांगों से बात की जिनको सर्जरी के बाद सुनना और बोलना काफी आसान हो गया। खुद मंत्री ने ऐसे दिव्यांगों के घरवालों और डॉक्टर की टीम से बात की। इस मौके पर मेयर प्रमिला पांडेय भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *