प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में राममय माहौल पर जोर, चैत्र प्रतिपदा से हनुमान जयंती तक घर-घर रामोत्सव

कानपुर। विश्व हिन्दू परिषद् कानपुर प्रान्त की प्रांतीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय कार्ययोजना बैठक जयपुरिया स्कूल नारामऊ में संपन्न हुई जिसमें श्रीराम मंदिर से रामराज की ओर, घर घर मनाएंगे रामोत्सव का संकल्प लिया गया।
बैठक का शुभारंभ महामंडलेश्वर जितेन्द्रदास जी महाराज, विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र जी, विहिप प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना जी, कार्याध्यक्ष डा उमेश पालीवाल जी, प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल जी, प्रान्त संगठन मंत्री परमेश्वर जी ने श्रीरामजानकी दरबार का पूजन अर्चन करके किया।
विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, रामलला के साथ उनकी मर्यादाओं व हिन्दू संस्कृति की भी पुन: प्राणप्रतिष्ठा हुई। इस दिन यह सिद्ध हो गया कि राम ही राष्ट्र हैं और राष्ट्र ही राम हैं। पूज्य सन्तों और महापुरुषों के संकल्प, दूरदृष्टी और बलिदानों के बिना यह गौरवशाली पल नहीं आ सकता था। 22 जनवरी के पश्चात् एक नए युग का आरंभ राम मंदिर से रामराज्य की यात्रा के रूप में आरम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि यह एक सभ्यता का संघर्ष है जिसमें हिन्दू सभ्यता के सांस्कृतिक जीवन मूल्य स्थापित हो रहे हैं। विश्व भारतीय संस्कृति की ओर देख रहा है, उन्हें लगता है कि समस्त वैश्विक समस्याओं का समाधान हिन्दू संस्कृति और जीवन मूल्यों से ही मिल सकता है। श्रीराम मन्दिर इस परिवर्तन का आधार बन रहा है।
महिलाओं की गरिमा और सहभागिता सुनिश्चित करने वाला, पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण करने वाला, समस्त विघटनकारी राष्ट्र विरोधी शक्तियों को पराजित करने वाला, सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना करने वाला समाज निर्माण रामजी की कृपा से हम सभी कर सकेंगे।
विहिप प्रान्त अध्यक्ष श्री राजीव महाना जी ने सीएए के संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। विहिप प्रान्त कार्याध्यक्ष डा उमेश पालीवाल ने राष्ट्रहित हिंदूहित में शत प्रतिशत मतदान का आह्वान जन जन तक पहुंचाने पर चर्चा की।
विहिप प्रान्त संगठन मंत्री परमेश्वर जी ने रामोत्सव बने ग्रामोत्सव पर जोर दिया। चैत्र प्रतिपदा से हनुमान जयंती तक घर घर रामोत्सव के कार्यक्रम होंगे।
विहिप प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल ने संगठनात्मक वृत्त तथा प्रस्ताव पेश किए।
गौरांग जी बने प्रान्त के सह कोषाध्यक्ष बनाए गए।
बैठक में प्रान्त उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय जी, प्रान्त सह मंत्री अभिनव दीक्षित जी तथा अवधेश भदौरिया जी, बजरंग दल प्रान्त संयोजक आचार्य अजीतराज, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा जी, विनोद तोमर जी मातृशक्ति सह संयोजिका संगीता दीदी, दुर्गावाहिनी संयोजिका अवनी जी समेत प्रान्त कार्यकारिणी विभाग तथा जिलों के प्रमुख कार्यकर्ता भगिनी बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *