लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते गंगा नदी उफान पर

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर हरिद्वार और नरोरा से पानी छोड़े जाने के बाद कानपुर गंगा बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है। इसके लिए गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर से चलते गंगा नदी उफान पर है। कानपुर में गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर चुकी हैं। गंगा का जलस्तर खतरनाक बिंदु से थोड़ा ही कम है।

रविवार को कानपुर से ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। जिसको देखते हुए कई जिलों को सावधान कर दिया गया है। नरोरा और हरिद्वार से पानी छोड़े जाने का क्रम अभी भी जारी है। आज सुबह 8 बजे भी दोनों जगह से लगभग 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जो शाम तक कानपुर पहुंच जाएगा।

कानपुर से छोड़ा गया 2 लाख 61 हजार क्यूसेक पानी

उत्तराखंड में आई बाढ़ का असर कानपुर में भी देखने को मिल रहा है। यहां गंगा बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्नाव, फतेहपुर और प्रयागराज जिलों के प्रशासन को अलर्ट भेज दिया गया है। रविवार सुबह 8 बजे गंगा बैराज से 2 लाख 61 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कानपुर से छोड़ा गया पानी दोपहर बाद तक प्रयागराज पहुँच जाएगा।

ये भी देखे: आज पीएम मोदी भारतीय कोविड वैक्सीन निर्माताओं के साथ करेंगे बैठक,जानें वजह

गंगा बैराज जलस्तर का हाल

  • चेतावनी बिंदु- 113 मीटर
  • खतरनाक बिंदु- 114 मीटर
  • अपस्ट्रीम जलस्तर- 113.34
  • डाउनस्ट्रीम जलस्तर- 113.12
  • शुक्लागंज में सुबह का जलस्तर- 112.11 मीटर
  • नरोरा और हरिद्वार से छोड़ा गया पानी- 167423 क्यूसेक
  • कानपुर से छोड़ा गया पानी- 260929 क्यूसेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *