भारत को 2011 वर्ल्ड कप जिताने के लिए धोनी ने खाई थी खिचड़ी; सहवाग ने पूर्व कप्तान पर किया हैरान करने वाला खुलासा

ODI World Cup 2011: भारत में आयोजित 2011 विश्वकप जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रचा था। फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी थी। टीम का सदस्य रहे विस्फोटक एवं स्टार ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कप्तान धोनी पर ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं।

News Jungal Desk: 2011 आयोजित विश्वकप को भारतीय टीम ने जीतकर इतिहास रचा था। फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने दूसरी बार विश्व कप जीता था। वीरेंद्र सहवाग उस टीम में बतौर ओपनर टीम के सदस्य थे। उन्होंने इस वर्ल्डकप में एमएस धोनी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हैं। सहवाग ने बताया कि विश्वकप में धोनी ने खिचड़ी खाने के टोटके पर भरोसा जताया था।

धोनी ने खिचड़ी के टोटके को अपनाया- सहवाग

वनडे विश्वकप 2023 के शेड्यूल लॉन्चिंग के मौके पर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने 2011 के वर्ल्ड कप से जुड़े कुछ यादगार किस्सों को साझा किया। इसी दौरान उन्होंने पूर्व कप्तान धोनी को लेकर कहा कि धोनी ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ खिचड़ी ही खाई थी। भले टूर्नामेंट में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकल पा रहे थे लेकिन उन्होंने अपने खिचड़ी खाने के टोटके को जारी रखा क्योंकि टीम लगातार जीत रही थी।

वीरेंद्र सहवाग के अनुसार, खिचड़ी खाने को लेकर धोनी का कहना था कि भले ही मेरे बल्ले से रन नहीं निकल रहे, लेकिन टीम मैच जीत रही है और यही सबसे ज्यादा जरूरी है। वर्ल्ड कप के दौरान टीम को जिताने के लिए टीम का हर खिलाड़ी अपने हिसाब से कोई ना कोई टोटका आजमा रहा था।’ गौरतलब है कि फाइनल मुकाबले में धोनी ने 79 गेंद पर 91 रनों की पारी खेली थी।

Read also: दिल्ली-NCR दिन में ही हो गया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *