महंगाई के विरोध में सड़क से संसद तक कांग्रेस का आंदोलन, नेताओं ने पहने काले कपड़े

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को यानी आज सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

न्यूज जंगल डेस्क कानपुर :- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को यानी आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वहीं, उनका पार्टी आज महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन कर रही है। इस दौरान राहुल-प्रियंका सहित कई सांसद काले रंग के कपड़े में नजर आए। आपको बता दें कि उन्होंने कल ही केंद्र सरकार के खिलाफ तेवर दिखाते हुए कहा था कि मैं किसे से नहीं डरता हूं, जो करना है कर लें। 

यंग इंडियन कंपनी के CEO हैं खड़गे, ईडी ने इसलिए बुलाया: जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ”जो लोग अपनी खुद की पार्टी में लोकतंत्र के बारे में यकीन नहीं रखते और जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया वे देश में लोकतंत्र के बारे में बात कर रहे हैं। यह हास्यास्पद है। जो भी हो रहा है वह भारत के क़ानून के तहत हो रहा है और उनको इसमें सहयोग करना चाहिए।”

भाजपा नेता ने आगे कहा, ”जहां तक मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी द्वारा बुलाए जाने की बात है तो वह उस कंपनी के सीईओ हैं। अगर उनको बुलाया जा रहा है तो उन्हें सहयोग करना चाहिए। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बुलाया गया था तब संसद का सत्र नहीं चल रहा था तब भी उन्होंने सहयोग नहीं किया था।”

केंद्रीय मंत्री का राहुल पर पलटवार, कहा- ये नकली गांधी हैं

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस एक विचारधारा के लिए लड़ने वाली पार्टी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘यह महात्मा गांधी के वशंज नहीं है, यह नकली गांधी हैं। यह नकली गांधी और नकली विचारधारा है इसलिए ऐसे बोलते हैं।’

देश में भय का माहौल, डर के कारण लोग बोल नहीं पा रहे: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ”महंगाई, बेरोजगारी और GST का जो बहाना इन लोगों ने कर रखा है, लोग इससे बहुत दुखी हैं। लोग डर के कारण बोल नहीं पा रहे हैं, इतना भय पैदा हो गया है। सरकार समझ नहीं पा रही है। इस देश में लोकतंत्र बस नाम का है। असहमत व्यक्त करने वालों को आप जेल भेज रहे हो। इसपर ना मीडिया बोल रही है और ना जनता बोल पा रही है। अगर ये बात समझ नहीं आएगी तो लोग सड़कों पर उतरेंगे और सरकार को दिक्कत आएगी।” 

गहलोत ने आगे कहा, ”आज दिल्ली में जो रोक लगी है, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। जब विपक्ष में BJP या अन्य पार्टियां थी तब भी कई रैलियां हुई हैं, कोई रोक नहीं लगी। अगर शांतिपूर्ण तरीके से कोई रैली निकलती है और लोग जुड़ते हैं तो इससे सरकार की आंखे खुलती हैं मगर ये सरकार इससे भी चूकना चाहती है।”

यह भी पढ़े :- दूसरों से ये एक चीज़ें सीखने में कभी शर्म न करें, जीवन में कभी नहीं होगी हार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *