उत्तर प्रदेश में कल से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ यात्रा’ शुरू…

Bharat Jodo Yatra: कुछ हफ्तों में जागरूकता पैदा करने और यात्रा के लिए समर्थन मांगने के लिए लोनी में करीब 300 नुक्कड़ सभाएं भी की हैं।

न्यूज जंगल डेस्क :– कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कल यानी मंगलवार से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रवेश करने वाली है, दिल्ली से मार्च करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश चरण की शुरुआत करेंगे। एक दिन बाद यानी बुधवार को बागपत और फिर पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में पैदल चलेगी? बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में यह गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी से प्रवेश करेगी।

दरअसल बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 जनवरी यानी कल राहुल गांधी Rahul Gandhi और कांग्रेस के पदाधिकारी दिल्ली के गोकुलपुरी में सुबह 10 बजे के आसपास इकट्ठा होंगे? इसके बाद उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के गाजियाबाद (Ghaziabad) की ओर बढ़ते हुए लोनी सीमा पर पहुंचेंगे? बताया गया है कि यात्रा यहां से 15 किमी का सफर तय करते हुए बागपत में मावी कलां पहुंचेगी।

न्यूज जंगल डेस्क :– गाजियाबाद जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि वे यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं, 13 दिसंबर को उन्होंने समर्थन जुटाने के लिए ‘प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आयोजन भी किया था, पार्टी जिला प्रमुख बिजेंद्र यादव Party District Chief Bijendra Yadav ने बताया कि लगभग 4,000 लोगों ने गाजियाबाद (Ghaziabad) शहर से लोनी तक प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में भाग लिया था, इसका उद्देश्य लोगों को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का समर्थन करने और कांग्रेस (Congress) की तैयारियों का आकलन करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने पिछले कुछ हफ्तों में जागरूकता पैदा करने और भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के लिए समर्थन मांगने के लिए लोनी में करीब 300 नुक्कड़ सभाएं भी की हैं, वहीं कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता डॉली शर्मा, जो यूपी महिला यात्री प्रबंधन की अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि मैं कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की मीडिया प्रभारी थी, यूपी में भी हमें किसानों, महिलाओं, युवाओं, कारीगरों और आम आदमी common man का समर्थन प्राप्त है।

बता दें कि गाजियाबाद (Ghaziabad) के डीएसपी (ग्रामीण) (Rural) इराज राजा ने बताया कि पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच ट्रैफिक डायवर्जन किया था, भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) मार्ग पर पुलिस की तैनाती की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस उद्देश्य से हो रही है भारत जोड़ो यात्रा

उन्होंने बताया कि पूरी संभावना है, प्रियंका गांधी, Priyanka Gandhi, सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया गाजियाबाद (Ghaziabad) के रास्ते राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होंगे, जिला कांग्रेस प्रमुख ने बताया कि रैली पिछले कुछ वर्षों में देश में बनाई गई घृणा और फूट को उजागर Expose करने के लिए है?

ये भी पढ़ें:-: Delhi की रोहिणी अदालत ने पांचों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *