प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कानपुर के 6 चेहरे

News jungal desk:– आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई में फेरबदल किया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश इकाई के लिए 16 उपाध्यक्षों समेत 130 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें छह पदाधिकारी कानपुर के हैं। जिनमे से सोहिल अंसारी, संजीव दरियाबादी व शरद मिश्र को उपाध्यक्ष तो हर प्रकाश अग्निहोत्री, कनिष्क पांडे व जेपी पल महामंत्री बनाये गए हैं।

कांग्रेस ने कमेटी के जरिये कई सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश भी की है। पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।आपको बता दे की उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए कुल 16 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 76 सचिव नियुक्त किए गए हैं।

यह भी पढ़े :-कंतारा 2 का दर्शकों का इंतजार होगा खत्म,ऋषभ शेट्टी ने फैंस को किया सरप्राइज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *