न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर कानपुर चिड़ियाघर में जन्में 2 बब्बर शेरों का जन्मदिन मनाया गया। 23 अक्टूबर 2017 को जन्में शेर शंकर और बहन उमा का बर्थडे केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। जू प्रशासन जन्म के साथ ही सभी जानवरों को नाम देता है। ये जानवर अपने नाम से ही पहचाने जाते हैं। इसको लेकर जू प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी बेहद उत्साहित हैं।



नाम पुकराने पर करते हैं रिएक्ट
रेंजर दिलीप गुप्ता की निगरानी में ही दोनों शेरों का पालन किया गया है। बताया कि दोनों ही नाम पुकराने पर पूरी तरह अलर्ट हो जाते हैं। अपनी प्राकृतिक प्रवृत्ति से दूर हटके दोनों जानवर कर्मचारियों व चिकित्सकों को देखकर घबराते नहीं हैं। बेहद नरमी से पेश आते हैं। इनके जन्मदिन पर इनके बाड़े की पूरी साफ-सफाई की गई है। दोनों का केट भी काटा गया।
ये भी देखे: आज पीएम मोदी भारतीय कोविड वैक्सीन निर्माताओं के साथ करेंगे बैठक,जानें वजह
शर्मीला है शंकर
दोनों शेरों के चिकित्सक डा. नासिर ने बताया कि डेढ़ साल तक शंकर और उमा दोनों को ही इनकी मां नंदिनी के पास रखा गया था। फिर इनको दूसरे बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया। लालन-पालन के बाद उमा का स्वभाव तेज निकला। लेकिन शेर शंकर का स्वभाव बेहद शर्मीला है। उसके शर्मीले स्वभाव की वजह से दर्शकों से भी वह काफी दूर रहता है।