Chandrayaan-3: लैंडिंग को लेकर जनता में दिखा गजब का जोश, खास से लेकर आमजन तक कर रहे बेसब्री से इंतजार…

एटा में चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने को जनता में गजब का उत्साह और भरपूर जोश नजर आ रहा है। खास से लेकर आमजन तक इसका बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं।  वहीं विद्यार्थी भी इसका लाइव प्रसारण देखने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं।

News jungal desk: उत्तर प्रदेश के एटा में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लोग बेसब्री से इतंजार कर रहे है। आम जनता इसकी सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं। खास से लेकर आम लोगों तक सभी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं विद्यार्थी भी इसका लाइव प्रसारण देखने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं।

उद्यमी धीरज शर्मा ने चंद्रयान 3 को लेकर बताया कि चंद्रमा की सतह और वातावरण के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए लंबे वक्त से दुनिया के वैज्ञानिक चांद से जुड़े मिशन को अंजाम देने में जुटे हैं। भारत भी अपने चंद्रयान मिशन के जरिए डेढ़ दशक से ज्यादा वक्त से इस कार्य में जुटा है। चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 के बाद का मिशन ही चंद्रयान-3 है। ये मिशन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 

वही पर आदित्य मित्तल का कहना है की भारत चंद्रयान-3 के जरिए चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करना चाहेगा। अब तक चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सिर्फ तीन देशों अमेरिका, रूस और चीन को ही कामयाबी मिली है। चंद्रयान-3 के जरिए भारत इस सूची में शामिल होना चाह रहा है।

और वही पर वकील मोहसीन खान ने कहा की चीन लूनर रिसर्च स्टेशन बनाने पर भी काम कर रहा है। उधर अमेरिका और यूरोपीय देश चंद्रमा पर मनुष्यों को भेजने के मिशन पर जुटे हैं। चंद्रमा पर पहुंचने के लिए दुनिया के तमाम देशों के बीच जारी होड़ के नजरिए से भी चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए काफी मायने रखता है। 

Read also: चंद्रयान-3 को लेकर हवन-पूजन का दौर जारी, चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में होगा लैंडिंग का लाइव प्रसारण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *