Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 को लेकर हवन-पूजन का दौर जारी, चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में होगा लैंडिंग का लाइव प्रसारण…

चंडीगढ़ सेक्टर 8 के प्राचीन शिव मंदिर में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने की कामना के लिए हवन पूजन किया गया । इसके साथ ही सेक्टर 45 की गोशाला में भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए हवन पूजन किया गया। यह आयोजन गोशाला को चलाने वाली संस्था गौरीशंकर सेवा दल की ओर से किया गया।

News jungal desk: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का पूरा देश इंतजार कर रहा है। चंडीगढ़ में भी लोगों को इसका इंतजार है। जिसके चलते शहर के सभी स्कूलों में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं इसकी सफलता के मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर भी जारी है। 

चंडीगढ़ सेक्टर 8 के प्राचीन शिव मंदिर में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने की कामना के लिए पूजा की गई। मुख्य पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव की पूजा की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से हमारे देश का पूरी दुनिया में गौरव बढ़ेगा। हमारे देश के वैज्ञानिकों का मान बढ़ेगा जो दिन-रात एक कर इसे सफल बनाने में जुटे रहे।

वहीं सेक्टर 45 की गोशाला में भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए हवन पूजन किया गया। यह आयोजन गोशाला को चलाने वाली संस्था गौरीशंकर सेवा दल की ओर से किया गया।  गौरी शंकर सेवा दल के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा निकू ने बताया कि हम सब लोगों के लिए पूरे भारत के लिए आज गौरव का दिन है। चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरे, इसी मंगल कामना के लिए गोशाला में गो माता की पूजा की गई और हवन पूजन कर भगवान से इसकी सफलता की प्रार्थना की गई।

Read also: Chandrayaan-3: परमार्थ में हुई गंगा आरती, सुरक्षित लैंडिंग के लिए मां गंगा से की प्रार्थना, CM बोले अब चंदा मामा हमसे दूर नही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *