Sunday , December 10 2023
Breaking News
Home / breaking news / यूपीःभूपेश बघेल तैयार करेंगे कांग्रेस प्रचार अभियान का प्लान,देखें रिपोर्ट

यूपीःभूपेश बघेल तैयार करेंगे कांग्रेस प्रचार अभियान का प्लान,देखें रिपोर्ट

Now the colorful mirrors being sent to chief minister of madhya pradesh Bhupesh  Baghel

न्यूज़ जंगल डेस्क,कानपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फार्मूले पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तैयार करेगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार की जो योजना बनाई थी, कमोवेश उसे ही लागू किया जाएगा। इसे लेकर पिछले दिनों लखनऊ के दौरे पर गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कौल हाउस में करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। इसमें यह तय किया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बाहरी राज्यों के नेता पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिनकी रिपोर्टिग सीधे बघेल को होगी। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो 403 विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे, जो तीन महीने तक संबंधित विधानसभाओं का जिम्मा संभालेंगे।

केंद्र की राजनीति में मुख्यमंत्री बघेल के बढ़ते दखल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए जो सात वचन तैयार किए हैं, उनकी सलाह बघेल ने ही दी थी। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस सात वचन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इसमें किसानों से धान की खरीदारी 2500 रुपये प्रति क्विंटल, बिजली बिल हाफ जैसे वचन को शामिल किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अभियान के संचालन के लिए अलग-अलग वार रूम बनाया जाएगा। इसमें चुनाव प्रचार से लेकर बूथ मैनेजमेंट पर फोकस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अगले एक महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

भूपेश बघेल ने लखनऊ से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार से वहां के नौजवान, किसान, महिलाएं, अनुसूचित जाति वर्ग के लोग व व्यापारियों समेत सभी वर्ग के लोग नाराज हैं। प्रारंभिक रूप से जो देखने को मिला है, उससे योगी सरकार का जाना तय लग रहा है। उत्तर प्रदेश में किसान और महिलाएं त्रस्त दिख रही हैं।

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में प्रतिज्ञा रैली निकालेगी। हर संभाग में यह रैली आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रियंका गांधी वाड्रा से हुई बैठक को लेकर कहा कि जनता के बीच जिन मुद्दों को लेकर जाना है, उस पर चर्चा हुई है। कांग्रेस की ओर से जो यात्राएं निकाली जानी हैं, उन्हें लेकर चर्चा की गई है। जनता के बीच कांग्रेस शासित राज्य सरकारों के किए कार्यो की जानकारी देंगे।

यह भी देखेंःसियासी संकट में लालू परिवार,तेजस्वी और तेज प्रताप आपसी सुलह के लिए तैयार नही

About News jungal Media

Avatar

Check Also

मतदान बढाने को टोली संग जुड़ेंगे ट्रांसजेंडर अनुज पांडे

–चुनाव आयोग ने बनाया यूथ आइकॉन, कम्युनिटी वोटरों में जागरूक लाएंगेकानपुर। कानपुर क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन …

पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगल गया शख्स, थोड़ी देर में हो गई मौत, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

एमपी की राजधानी भोपाल में 22 साल के मजदूर को मधुमक्खी ने काट लिया. इस …

Bilaspur News: अनियंत्रित होकर दुकान के अंदर घुसी तेज रफ्तार कार, चालक हुआ घायल…

कार बिलासपुर से घुमारवीं की तरफ जा रही थी। भगेड़ चौक पर तेज रफ्तार से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *