लोकसभा चुनाव 2024

LS Polls 2024: छठे चरण में शामिल 39 फीसदी उम्मीदवार है मालामार, हर कोई है 6.21 करोड़ का मालिक!

LS Polls 2024: एडीआर के अनुसार, चुनाव आयोग के हलफनामे में कुरुक्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने 1,241 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। वहीं, बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार संतृप्त मिश्रा ने 482 करोड़ तथा इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने 169 करोड़ की संपत्ति दिखाई है |

lok sabha elections 2024

लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha elections 2024) के छठे चरण में 25 मई को चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने वाले 39 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति की गिनती में आते हैं |

इनमें से हर कोई लगभग 6.21 करोड़ की औसत संपत्ति का अधिकारी है। छठे चरण (LS Polls 2024 phase 6) में कुल 866 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हिस्सा लेने वाले है, जिनमें से 338 उम्मीदवार करोड़पति हैं। 

LS Polls 2024

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में कुरुक्षेत्र (Kurukshetra election 2024) से खड़े भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने 1,241 करोड़ की संपत्ति प्रदर्शित की है।

इसके अलावा बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार (Biju party candidate) संतृप्त मिश्रा ने 482 करोड़ और इंडिया गठबंधन से खड़े हुए उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने 169 करोड़ की संपत्ति का ऐलान किया है।

Money Power In Phase-6 Election

LS Election 2024

बीजद के सभी छह उम्मीदवार और राजद और जदयू के 4-4 करोड़पति हैं। भाजपा के 94% प्रत्याशी यानि कि 51 में से 48 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

वहीं, सपा के 12 में से 11 उम्मीदवार व कांग्रेस के 25 में से 20 प्रत्याशी (Congress party candidates 2024) भी लिस्ट में शामिल हैं | आम आदमी पार्टी के 5 प्रत्याशियों में से 4 एवं तृणमूल कांग्रेस के 9 में से 7 उम्मीदवारों ने 1 करोड़ से ज्यादा संपत्ति घोषित की है। 

180 के ऊपर आपराधिक मामले

election 2024

लोकसभा चुनाव (India general elections 2024) के 866 उम्मीदवारों में से लगभग 21% अर्थात् 180 प्रत्याशी के खिलाफ आपराधिक मामले भी हैं | 141 उम्मीदवारों यानि की 16 प्रतिशत ने अपने विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले दिखाए हैं। 

इनमें से 12 उम्मीदवार तो ऐसे हैं जो दोषी भी साबित हो चुके है | छह उम्मीदवारों ने तो अपने खिलाफ हत्या (IPC Section – 302) से संबंधित मामले प्रदर्शित किए हैं। 

लोकसभा चुनाव 2024 (LS Election 2024) से जुड़ी ऐसी ही ख़बरों को पढ़ने के जुड़े रहिये न्यूज़ जंगल के साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *