Unnao: कर्ज और विवादों से था परेशान, युवक ने गोली मार की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

0

दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई आप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक देवेंद्र के जीजा सोनू ने बताया कि तीन दिन पहले बेटी अद्विका का बर्थडे था, लेकिन वह मां के साथ उसके मायके चली गई थी।

News jungal desk: उन्नाव जिले के सोनिक कस्बे में युवक ने कनपटी में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक बैंक के कर्ज के साथ साथ पारिवारिक विवादों से परेशान चल रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

दही थानाक्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास बी ब्लॉक निवासी देवेंद्र त्रिवेदी (32) पहले हिरन नगर में मेडिकल स्टोर चलाते थे। मेडिकल स्टोर संचालन के लिए उन्होंने दही स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा से करीब आठ लाख रुपये का लोन भी ले रखा था।
घाटा होने पर उन्होंने मेडिकल स्टोर बंद कर दिया था। इसके बाद में ठेकेदारी का काम करने लगे। वह भी सही से न चल पाने के कारण वह अक्सर परेशान रहते थे। बताया जा रहा है कि पत्नी अंजलि से भी मन मुटाव चलता रहता था, जिसके चलते वह अक्सर मायके में ही रहती थी।

बच्ची अद्विका को लेकर मायके बलिया चली गई थी पत्नी
अभी एक सप्ताह पहले भी वह चार साल की बच्ची अद्विका के साथ अपने मायके बलिया चली गई थी। लखनऊ में पत्नी के भाई रहने से वहां भी रुक जाती थी। घर पर देवेंद्र की मां कमलेश कुमारी साथ में रहती थीं, जो कि एक सेवानिवृत्ति शिक्षक हैं। उसके पिता शिव दर्शन त्रिवेदी रेलवे में थे, उनकी पहले ही मौत हो चुकी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
इसलिए पूरी जिम्मेदारी देवेंद्र पर ही थी। शुक्रवार सुबह अचानक देवेंद्र तमंचे से दाहिनी ओर कनपटी में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर दही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया।

तीन दिन पहले था बेटी का जन्मदिन
मृतक देवेंद्र के जीजा सोनू ने बताया कि तीन दिन पहले बेटी अद्विका का बर्थडे था, लेकिन वह मां के साथ उसके मायके चली गई थी। इसलिए वह बेटी का जन्मदिन भी नहीं मना पाया।

Read also: बांग्लादेश पर विजय के बाद पॉइंट टेबल में न्यूजीलैंड के साथ टॉप पर पहुंचा भारत, विराट की शतकीय पारी ने किया कमाल…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed