Tiger 3: क्या 15 अगस्त पर रिलीज होगा फिल्म का टीजर

सलमान खान जो हर ईद पर अपनी कोई न कोई फिल्म जरूर रिलीज़ करते है, लेकिन इस ईद पर उनकी कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। वही सलमान अभी से ही अगली ईद की तैयारी में लग गए है। वह अगली ईद पर फिल्म ‘टाइगर 3’ को रिलीज़ करने जा रहे है।

https://twitter.com/Freak4Salman/status/1556865090141376512?s=20&t=igQuoGRZCTuozGtFxueAkg

कुछ दिन पहले फिल्ममेकर्स ने ‘टाइगर 3’ के टीजर का झलक साझा किया था, जिसमें सलमान खान और कटरीना कैफ नज़र आये थे।
हालांकि सलमान के फैंस को उनकी फिल्मो का इंतजार बड़ी बेसब्री से रहता है। वही आज कल ट्वीटर पर ट्रेंड कर रही फिल्म टाइगर 3 के टीज़र को लगा अनुमान लगा रहे है है। उनका अनुमान है की टीज़र 15 को रिलीज़ किया जा सकता है। इसके अलावा कई फैंस ट्वीट भी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई ऑफिशल न्यूज़ नहीं मिली है।

https://twitter.com/BeingRajatt/status/1556884056184598528?s=20&t=hY4AxzKheRtyYmeruWBSxw

आपकों बता दे की फिल्म टाइगर की फ्रेंचाइजी उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसकी शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म एक था टाइगर से हुई थी। जिसके बाद साल 2017 में टाइगर जिंदा है आई थी। दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि 15 अगस्त के मौके पर टाइगर 3 का टीज़र रिलीज़ होनर वाला हैं या नहीं।

टाइगर के सभी फ्रेंचाइजी में सलमान खान के अपोजिट रोल में कटरीना कैफ ही नजर आई हैं वही टाइगर 3 में भी उनका यह जलवा बरकरार है।

यह भी पढ़े : कम स्क्रीन पर रिलीज़ होने के बाद भी ‘रक्षाबंधन’ को छोड़ आगे निकली ‘लाल सिंह चड्ढा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *