Forojabad crime: आलू गड़वाने के बहाने से ले जाकर किशोर की खेत में की हत्या, गडा़ मिला शव, आरोपी हुए गिरफ्तार…

फिरोजाबाद में गांव के ही दो युवक जिस खेत में आलू गड़वाने के लिए किशोर को ले गए थे। उसी खेत में उसकी लाश गड़ी मिली। घरवालों ने देखा तो कांप गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

News jungal desk: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की सुबह करीब चार दिन से लापता किशोर का शव आलू के खेत में गड़ा मिला। खबर मिलने पर उसके घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को खेत से खुदवाकर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया । बताया जा रहा है कि किशोर को गांव के ही दो युवक आलू गड़वाने की बात कहकर घर से लेकर गए थे।

घटना नारखी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा (14) बीती 19 अक्तूबर को घर पर था। शाम को गांव का ही सुमित ठाकुर और उसका भाई अमित आए। कहा कि खेत पर आलू गड़वाने का काम चल रहा है। इसके बाद कृष्णा को ट्रैक्टर पर अपने साथ ले कर चले गए। 

बताया कि इसके बाद रात हो गई लेकिन कृष्णा घर नहीं लौटा। इस उन्होंने सुमित ठाकुर के घर जाकर जानकारी की। वहां पर उन लोगों ने टाल मटोल कर दिया। उसके घर वालो को ठीक से कोई जवाब नहीं दिया। इधर-उधर काफी ढूंढा लेकिन बेटे का कहीं कोई पता नहीं चला। इस पर सुमित और उसके भाई की बातों पर शंका हुई। 

विनोद ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद रविवार की शाम आरोपी सुमित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन, बाद में टूट गया। उसने पूरा सच उगल दिया और पुलिस को लाश के बारे में भी जानकारी दी। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने किशोर की हत्या कर दी है। शव को खेत में गाड़ दिया है। उसने बताया कि उसने कृष्णा को ट्रैक्टर के हैरो (खेत जुताई का यंत्र) से काट कर मारा है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने उसे क्यों मारा, इसके बारे में जानकारी की जा रही है।  

Read also: तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर है सीएम योगी, मां आदिशक्ति की आराधना कर नवमी की दीं शुभकामनाएं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *