Shilpa Shetty: सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, व्हीलचेयर पर बैठी एक्सरसाइज करती दिखी एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना योगा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह व्हील चेयर पर बैठकर एक्सरसाइज…
न्यूज जंगल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना योगा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह व्हील चेयर पर बैठकर एक्सरसाइज करती नजर आ रही है। जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे है।
आपको बता दे की बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी योग और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वही शिल्पा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह व्हील चेयर पर बैठी एक्सरसाइज करती नजर आ रही है। साथ ही शिल्पा वीडियो और कैप्शन के जरिए बेसिक क्रंचेस करने का सही तरीका बता रही हैं।
इसके अलावा शिल्पा ने वीडियो के कैप्शन में लिखती है कि “बैठे-बैठे क्या करें करना है कुछ काम मंडे का पूरा उपयोग हो सके इसलिए करिए थोड़ा सा व्यायाम।” साथ ही एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रही थीं, जहां एक्शन सीन करते वक्त शिल्पा का पैर फैक्चर हो गया। जिस कारण शिल्पा आजकल वीडियोज में व्हीलचेयर पर बैठी नजर आती हैं।
यह भी पढ़े: Ayushman Khurana: जिंदगी है मेरी गुगली से भरपूर, चाहिए था हड्डी रोग विशेषज्ञ, पर बन गया Doctor G…