रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच सेंसेक्स ने लगाई 1600 से अधिक अंकों की छलांग, अब निफ्टी 16700 के पार

शेयर बाजार अब गुरुवार की बड़ी गिरावट होने से रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को भी तेजी के साथ बंद हुए।

न्यूज जंगल कानपुर डेस्क – शेयर बाजार अब गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद रिकवरी कर रहा है। सेंसेक्स 1615 अंकों की छलांग लगाकर 56145 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स के सभी स्टॉक हरे निशान पर हैं। वहीं, निफ्टी 487.20 की जोरदार बढ़त के साथ 16,735.15 के स्तर पर

रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को भी तेजी के साथ बंद हुए। इसका असर आज घरेलू शेयर बाजार सुबह देखने को मिला। लगातार 7 सत्रों की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी भी आज आठवें सत्र में बढ़त के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह सवा नौ बजे 795 अंक ऊपर 55325 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने भी आज हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1012.22 अंकों की बढ़त के साथ 55,542.13 के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 292.70  अंकों की उछाल के साथ 16,540.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, यूपीएल, अडानी पोर्ट और टाटा स्टील जैसे स्टॉक थे। वहीं, टॉप लूजर में ब्रिटानिया।

बाजार के लिए काला दिन साबित हुआ था गुरुवार

रूस के यूक्रेन पर सैन्य हमले के बाद वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 2,700 अंक से अधिक लुढ़क गया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय करीब 2,850 अंक तक नीचे चला गया था। अंत में यह 2,702.15 अंक यानी 4.72 प्रतिशत का गोता लगाकर 54,529.91 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 815.30 अंक यानी 4.78 प्रतिशत टूटकर 16,247.95 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र है जब दोनों मानक सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान में रहे। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर काफी नुकसान में रहे। इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस आठ प्रतिशत तक नीचे आ गए। सेंसेक्स में 23 मार्च 2020 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। इस दिन सेंसेक्स में 3934 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। रूसी सैनिकों ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला किया।

इस भारी गिरावट से सेंसेक्स के बाजार पूंजीकरण घटकर 2,42,24,179.79 करोड़ रुपए रह गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स का बाजार पूंजीकरण 2,55,68,848.42 करोड़ रुपए था। इस प्रकार सेंसेक्स के निवेशकों को एक दिन में 13.44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। 2 फरवरी से अब तक 16 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 5000 से ज्यादा से ज्यादा अंकों की गिरावट आ चुकी है। इस अवधि में निवेशकों को 28.40 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

48 हजार के निचले स्तर तक जा सकता है सेंसेक्स

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मतुाबिक रूस-यूक्रेन युद्ध, जियोपॉलिटिकल तनाव, महंगाई दर और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजारों में मार्च तक गिरावट जारी रह सकती है। सेंसेक्स 48 हजार अंकों के निचले स्तर पर जा सकता है। वहीं, निफ्टी 15,500 तक गिर सकता है। सोना इस वर्ष के अंत तक 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 90 हजार रुपए प्रति किलो तक जा सकती है। महंगे कच्चे तेल को देखते हुए चुनावों के बाद मार्च में पेट्रोल-डीजल आठ रुपए तक महंगे हो सकते हैं। हालांकि, आम जनता को राहत देने के लिए सरकार इस बढ़ोतरी को खुद वहन कर सकती है।

ये भी पढे़ –सरकारी मोबाइल पर आए काॅल ने पकड़वाया शहर में अवैध खनन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *