Russia Ukraine War: यूक्रेन को छोड़ेंगे नहीं, पुतिन बोले- जंग में रूस को हराना असंभव

0

Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध के मैदान में यूक्रेन को बख्शने के मूड में बिल्कुल भी नहीं दिख रहे हैं।

Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध के मैदान में यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। यूक्रेन में मास्को के हमले की पहली वर्षगांठ से पहले पुतिन ने पूरे राष्ट्र को संबोधित किया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रूस इस समय कठिन संघर्ष से निकलने का रास्ता ढूंढ रहा है और इस समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने की भी कोशिश कर रहा है। पुतिन ने कहा कि हमारी लड़ाई यूक्रेन के लोगों से नहीं बल्कि वहां के तानाशाही, भ्रष्ट और अड़ियल शासन से है।

पश्चिमी देशों पर एक बार फिर पुतिन लगाया युद्ध भड़काने का आरोप

पुतिन ने पश्चिमी देशों पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने पश्चिमी देशों पर ही यूक्रेन में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि रूस ने इस युद्ध को रोकने के लिए ही बल का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि रूस पश्चिम के साथ बातचीत करने और कूटनीति के जरिए मामले से निपटने का रास्ता खोज रहा है, लेकिन इस दिशा में हमें सटीक जवाब नहीं मिल रहे। राष्ट्र के संबोधन के दौरान पुतिन ने नाटो के विस्तार का भी जिक्र किया। अपने स्टेट ऑफ नेशन संबोधन में पुतिन ने पश्चिम देशों और नाटो पर पिछले साल रूस के ‘विशेष सैन्य अभियान’ से पहले युद्ध के दौरान यूक्रेन को तोपखाने और परमाणु हथियारों की आपूर्ति करने का भी आरोप लगाया। पिछले एक साल से यूक्रेन को सैन्य सहायता देने वाले देश का नाम लिए बिना पुतिन ने अमेरिका को युद्ध के संदर्भ में कड़ी चेतावनी भी दी।

पुतिन बोले- हम अपने लक्ष्यों को हासिल करने तक लड़ते रहेंगे

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को जब तक हथियार भेजे जाएंगे, तब तक हमें अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हर खतरे को लगातार अपने से दूर धकेलना होगा। पुतिन ने आखिरी संबोधन में अपने बयान से जता दिया कि वे यूक्रेन को बख्शने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से हम और अधिक सावधानीपूर्वक अपने उन लक्ष्यों को हासिल करेंगे जो हमारे सामने मौजूद हैं।

Read also: Good News! ‘Hera Pheri 3’ की शूटिंग हुई शुरू फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स?

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *